आत्महत्या या हादसा: छुट्टी पर कैथल घर आए फौजी की गोली लगने से मौत
Haryana Kaithal Crime News कैथल में एक फौजी की मौत हो गई। ये आत्महत्या या हादसा पुलिस इसकी जांच कर रही है। परिवार वालों की मानें तो रिवाल्वर साफ करते वक्त गोली चलने से मौत हुई है। फौजी कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था।
कैथल, जेएनएन। कैथल में एक फौजी की संदिग्ध परिस्थितयों मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि रिवाल्वर साफ करते समय फौजी को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हुई। हालांकि पुलिस अभी आत्महत्या या हादसा, दोनों पक्ष लेकर मामले की जांच कर रही है।
कैथल के पूंडरी खंड के गांव बुच्ची में छुट्टी पर आए एक फौजी की रविवार की रात को गोली लगने से मौत हो गई। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या है या हादसा, लेकिन स्वजनों का कहना है कि रिवाल्वर साफ करते हुए वक्त चलने से यह हादसा हुआ। गोली फौजी की सिर पर लगी है। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बारे में स्वजनों कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
थाना पूंडरी प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि गांव बुच्ची के ग्रामीणों का फोन आया था कि गोली चलने से एक फौजी की मौत हो गई है। गांव में पहुंच कर देखा तो कुलदीप नाम का फौजी मृत पड़ा था। 34 वर्षीय कुलदीप सिंह हिमाचल प्रदेश के शिमला में तैनात था। तीन फरवरी को वह एक महीने के लिए छुट्टी पर आया था और चार मार्च को उसे वापस ड्यूटी पर लौटना था।
रविवार की रात को वह अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर को साफ कर रहा था, जोकि लोडिड था। अचानक उससे गोली चल गई, जो सीधे उसके सिर में लगी। गाेली चलने की आवाज सुनकर पत्नी, बच्चे और परिवार के लोग सहम गए। कमरे में आकर देखा तो खून से लथपथ कुलदीप का शव फर्श पर पड़ा था। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। पुलिस को फोन किया गया। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि अभी तक शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया है। प्रथम दृष्टया यह हादसा लग रहा है। कुलदीप अपने पीछे पत्नी व आठ साल और पांच साल की दो बेटियां छोड़ गए हैं।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें