Move to Jagran APP

पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, स्कूलों का समय बदला

पहाड़ों में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। सुबह के समय ठंड के साथ धुंध पड़ने से विद्यार्थियों और स्टाफ को स्कूल में आने में देरी होने लगी है। प्रबंधन ने विद्यार्थियों की परेशानियों को देखते हुए स्कूलों का समय बदल दिया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 08:01 AM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 08:01 AM (IST)
पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, स्कूलों का समय बदला
पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, स्कूलों का समय बदला

जागरण संवाददाता, पानीपत : पहाड़ों में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। सुबह के समय ठंड के साथ धुंध पड़ने से विद्यार्थियों और स्टाफ को स्कूल में आने में देरी होने लगी है। प्रबंधन ने विद्यार्थियों की परेशानियों को देखते हुए स्कूलों का समय बदल दिया है। अब सुबह 7:30 बजे लगने वाले स्कूलों का समय 8:10 बजे कर दिया है। कुछ स्कूलों में प्रार्थना सभा को खत्म कर दिया है।

loksabha election banner

दो दिन की बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी के बाद शनिवार को सुबह ही धुंध शुरू हो गई। सुबह 9 बजे तक धुंध साफ हो गई थी।

शनिवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति 4 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। आर्द्रता 62 फीसद रही। अगले 24 घंटे में कोहरा पड़ने की संभावना है। ठंड में इजाफा होगा। स्कूलों में सोमवार को लागू होगा नया टाइम टेबल

स्कूल प्रबंधन ने नर्सरी से यूकेजी की कक्षाओं का समय प्रात: 09:10 से 12:40 निर्धारित किया है। पहली कक्षा का 08:10 से 12:40, दूसरी से 10वीं कक्षा का प्रात: 08:10 से 02:00 और 11वीं-12वीं कक्षाओं का प्रात: 08:10 से 12:40 का समय निर्धारित किया है। इसके अलावा शहर से दूर स्थित स्कूलों ने प्रात: 9:00 से 2:30 बजे का समय निर्धारित किया है। स्कूल प्रबंधन ने नया टाइम टेबल सोमवार से लागू करने का फैसला लिया है। इस बारे में स्वजनों को मैसेज भी कर दिया है। वर्जन :

स्कूल प्रबंधन ने ठंड बढ़ने से नए टाइम टेबल के बारे में स्वजनों को अवगत करा दिया है। उनको मोबाइल पर भी इसके मैसेज दिए गए हैं। शहर के अधिकतर स्कूलों ने सुबह 8:10 का समय रखा है। शहर से दूर के स्कूलों ने 9 बजे का समय रखा है।

विनोद शर्मा, चेयरमैन, सहोदय स्कूल कांप्लेक्स, पानीपत।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.