लड़कियां समाज की धरोहर : स्नेहलता
पानीपत में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस जन कल्याण समिति की ओर से मनाया गया।
जासं, समालखा : सीताराम कालोनी में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस जन कल्याण समिति की ओर से मनाया गया। जिला युवा समन्वयक स्नेहलता ने कहा कि लड़कियां समाज की धरोहर हैं। एक लड़की अपने चरित्र और गुणों से दो परिवारों में उजाला लाती है। विकास के कार्यों में समाज के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलती है। जन्म से माता-पिता की सेवा तो ससुराल में सास और ससुर की करती। काम के बोझ से कभी थकती नहीं है। परिवार में हर किसी के दुख-दर्द को अपना समझती है। किसी भी क्षेत्र में वह पुरुष से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि बेटी नहीं होगी तो बेटा कहां से लाएंगे। हमें पुरानी सोच को बदलनी होगी। बेटी को भी बेटों से कम नहीं समझना होगा। तभी समाज में समरता कायम होगी। उन्होंने कहा कि बेटी को आत्मनिर्भर बनना हमारी जिम्मेदारी है। जिस दिन हमारी बेटी आत्मनिर्भर हो जाएगी। समाज में उसे पहचान की जरूरत नहीं होगी। इस अवसर पर समिति की सुनीता शर्मा, प्रीति, कुसुम देवी, सावित्री देवी, पूजा देवी, रितिका, मोहित, विधि, कविता, सुदेश आदि उपस्थित रहे।