सप्लाई करने आए तस्कर गिरफ्तार, 500 ग्राम चरस बरामद
एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने शुक्रवार को यमुना पुल के पास से बाइक सवार उत्तर प्रदेश के जिला शामली के हछोआ गांव के सौरभ और करनाल के सालवन गांव के विजय को गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से 500 ग्राम चरस बरामद की गई।
जागरण संवाददाता, पानीपत : एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने शुक्रवार को यमुना पुल के पास से बाइक सवार उत्तर प्रदेश के जिला शामली के हछोआ गांव के सौरभ और करनाल के सालवन गांव के विजय को गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से 500 ग्राम चरस बरामद की गई। दोनों आरोपित कैराना से पानीपत की तरफ आ रहे थे। आरोपितों के खिलाफ सनौली थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया।
एंटी नारकोटिक्स सैल प्रभारी एएसआइ अनिल ने जागरण को बताया कि आरोपित सौरभ व विजय ने पूछताछ में कुबूल किया कि वे पानीपत के आसपास क्षेत्र में चरस सप्लाई का काम करते हैं। चरस सहारनपुर के एक युवक से लेकर आए थे। चरस बेचने की एवज में उन्हें कमीशन मिलता था। इस गिरोह से जु़ड़े अन्य आरोपितों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपित सौरभ और विजय को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।