तस्करों ने 250 अवैध हथियार हरियाणा के गैंगस्टरों को बेचे थे, छापामारी के बाद गैंगस्टर भूमिगत
अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह के सरगना मध्यप्रदेश के बच्चन सिंह उर्फ बच्ची यादव के गुर्गों ने हरियाणा दिल्ली और उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर को सबसे ज्यादा 300 अवैध हथियार (पिस्तौल) सप्लाई कर चुके थे। इनमें से 250 हथियार पानीपत जींद व आसपास के जिलों में खपा चुके थे।
जागरण संवाददाता, पानीपत : अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह के सरगना मध्यप्रदेश के बच्चन सिंह उर्फ बच्ची यादव के गुर्गों ने हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर को सबसे ज्यादा 300 अवैध हथियार (पिस्तौल) सप्लाई कर चुके थे। इनमें से 250 हथियार पानीपत, जींद व आसपास के जिलों में खपा चुके थे। हथियारों का इस्तेमाल गैंगवार में भी हुआ है। ज्यों-ज्यों पुलिस की गिरफ्त में बच्ची यादव का सबसे विश्वसनीय गुर्गा संतोष मुंह खोलेगा, त्यों-त्यों गैंगस्टर पुलिस के शिकंजे में फंसते जाएंगे। आठ गैंगस्टर पुलिस के निशाने पर हैं। कई गैंगस्टर भूमिगत भी हो गए हैं। क्राइम इनवेस्टिगेशन एजेंसी (सीआइए-थ्री) प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि तस्कर बच्ची यादव ठिकाने बदलने में माहिर है। बच्ची की तलाश में मध्यप्रदेश के कई संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। चेन सिस्टम से चलता था हथियार तस्करी का धंधा
पुलिस के अनुसार कोरोना काल के दौरान तस्करों ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की सप्लाई का धंधा चेन सिस्टम में शुरू किया था। 12 हजार के इंजेक्शन आगे 35 से 40 हजार रुपये में बिका था। उसी तर्ज पर बच्ची यादव भी अवैध हथियार की तस्करी करता था। वह 12 हजार रुपये की पिस्तौल बेचता था, जिसे अन्य तस्कर 30 से 50 हजार रुपये तक में बेच देते थे। बच्ची के गुर्गों के अलावा अन्य तस्करों को भी ढूंढ रही है। यह है मामला
मध्यप्रदेश का बच्ची यादव फैक्ट्री में अवैध पिस्तौल तैयार करवाता है। इसके बाद हथियारों को करके हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात सहित कई प्रदेशों में गुर्गों के जरियों बिकवा देता है। सीआइए थ्री ने बच्ची के गुर्गे मध्यप्रदेश के ही संतोष, हीरालाल, राय सिंह और हथियार खरीदने के आरोपित बलजीत नगर के महफूज उर्फ फौजी को 35 देसी पिस्तौल और 45 मैगजीन सहित गिरफ्तार किया था। यह गिरोह 500 हथियार बेच चुका था।