आइ नो नेपाली लैग्वेज, सो लर्निग ¨हदी मोर ईजी
आइ नो नेपाली लैग्वेज..सो लर्निग ¨हदी मोर ईजी। 25 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल मे स्मार्ट ग्रिड पायलट प्रोजेक्ट के उद्घाटन समारोह मे शामिल होने पानीपत आई।
By Edited By: Published: Fri, 26 Jan 2018 02:59 AM (IST)Updated: Sat, 27 Jan 2018 03:53 PM (IST)
अरविन्द झा, पानीपत। आइ नो नेपाली लैग्वेज..सो लर्निग ¨हदी मोर ईजी। 25 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल मे स्मार्ट ग्रिड पायलट प्रोजेक्ट के उद्घाटन समारोह मे शामिल होने पानीपत आई योशेत्रु सातो ने कार्यक्रम स्थल से दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले दैनिक जागरण से खास बातचीत की। जापानी दूतावास मे मंत्री सातो न्यू इनर्जी एंड इंडस्ट्रीयल टेक्नोलॉजी डेवलपमेट आर्गेनाइजेशन (नीडो) मे कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत है। मंच पर संबोधन के दौरान सातो ने सर्वप्रथम ¨हदी मे नमस्कार मेरा नाम योशेत्रु सातो है.ये पंक्तियां कही। एलईडी स्क्रीन पर प्रोजेक्ट दिखा कर उसकी विशेषताओ के बारे मे बताया। सातो ने कहा कि स्मार्ट कम्युनिटी कंसेप्ट के तहत जापान ने यहां प्रोजेक्ट लगाने में रुचि ली है। <ढ्डह्म> उन्होने बताया कि पानीपत मे इसका बेसिक सर्वे वर्ष 2013-14 मे किया गया। नवंबर 2014 मे फिजिब्लिटी रिपोर्ट आई। दिसंबर 2015 से स्मार्ट ग्रिड प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू किया गया। मार्च 2019 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा होना था। लेकिन 14 माह पहले इसे सेवा के लिए समर्पित कर दिया गया। सातो ने कहा कि पहली बार पानीपत आकर उन्हे बेहद सुकून मिला है। औद्योगिक विकास की यहां काफी संभावनाएं हैं।<ढ्डह्म> सातो ने कहा कि ¨हदी सीखने मे उनकी रुचि है। नेपाली भाषा बोलना अच्छी तरह जानती है। इससे ¨हदी सीखने मे आसानी हुई है। जापानी नागरिक भी ¨हदी बोलने मे रुचि लेते है। दूसरे की भाषा सीख कर हम उस देश की संस्कृति व रीति रिवाज को जान सकते है। भविष्य मे कभी अवसर मिला तो पानीपत दोबारा आएंगी और विश्व भर मे मशहूर पानीपत की युद्धस्थली कालाअंब को जाकर देखेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें