Move to Jagran APP

बदलते मौसम में चर्म रोग की बढ़ा खतरा, इन तरीकों से रखें त्वचा का ख्याल

गर्मी के कारण त्वचा रोगों का खतरा बढ़ रहा है। धूप में अधिक समय तक नहीं रहना चाहिए। डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी दवा नहीं लेनी चाहिए। कैथल के महादेव डायग्नोस्टिक्स एंड मल्टीस्पेशलिटी सेंटर में चर्म रोग विशेषज्ञ डा. तुनिका अरोड़ा से जानिये त्वचा की देखभाल के तरीके।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Sun, 06 Jun 2021 04:55 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jun 2021 04:55 PM (IST)
बदलते मौसम में चर्म रोग की बढ़ा खतरा, इन तरीकों से रखें त्वचा का ख्याल
बच्चों की त्वचा सॉफ्ट होती है। उनकी त्वचा का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।

कैथल, जेएनएन। गर्मी के मौसम में त्वचा का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस समय बदल रहे माैसम के बीच कुछ लोगों को धूप में चर्म रोग होने की संभावना अधिक रहती है। इसलिए ऐसे लोगों को धूप में अधिक देर तक नहीं रहना चाहिए।

loksabha election banner

जिन लोगों को धूप में एलर्जी की समस्या है, उन्हें डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी दवा नहीं लेनी चाहिए। ऐसा करने से उनका रोग बढ़ सकता है। बच्चों की त्वचा सॉफ्ट होती है। इसलिए इस मौसम में त्वचा का अधिक ध्यान रखने की जरूरत होती है। यह कहना है करनाल रोड स्थित महादेव डायग्नोस्टिक्स एंड मल्टीस्पेशलिटी सेंटर में तैनात चर्म रोग विशेषज्ञ डा. तुनिका अरोड़ा का। दैनिक जागरण के संवाददाता कमल बहल ने उनसे बातचीत की। पेश है बातचीत के मुख्य अंश।

सवाल : मौसम बदल रहा है तो त्वचा रोग से बचने के लिए क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

जवाब : मौसम बदल रहा है तो त्वचा रोग से बचने के लिए अधिक सावधानियां बरतने की जरूरत है। जिन लोगों को धूप में एलर्जी की समस्या है। उन्हें धूप में नहीं जाना चाहिए। अधिक से अधिक पानी पीएं और हरी सब्जियों का सेवन करें। इसके साथ ही डाक्टर की सलाह के बिना कोई भी दवा नहीं लें। यदि दवा लेंगे तो रोग और अधिक बढ़ सकता है।

सवाल : चर्म रोगियों को क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

जवाब : चर्म रोगियों को तो अपने खान-पान पर भी अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। जिन लोगों को एलर्जी की समस्या है। कई बार वह नहाने वाले पानी में डिटाेल डाल देते हैं। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उनका चर्म रोग ठीक नहीं होगा। बल्कि इसके बढ़ने का अधिक खतरा बना जाएगा। इसलिए चर्म रोगियों को चर्म रोग विशेषज्ञ डाक्टर की सलाह लेकर इलाज करना चाहिए।

सवाल : बच्चों की त्वचा बेहद नाजुक होती है, उन्हें चर्म रोग से कैसे बचा सकते हैं?

जवाब : बच्चों की त्वचा नाजुक होने के कारण हमें उनको लेकर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बच्चों के कपड़ों को अलग से धोना चाहिए। इसके साथ ही उनका तोलिया भी अलग रखें। बच्चों को नहलाने के बाद उन्हें मॉसराइजर की क्रीम लगानी चाहिए।

सवाल : मौसम के अनुरूप होने वाली खुजली को खत्म करने के लिए क्या करना चाहिए?

जवाब : मौसम के अनुरूप होने वाली खुजली में पसीने भी एक मुख्य कारण है। गर्मी के मौसम में यह अधिक होती है। इसलिए हमें विटामिन सी का सेवन करना चाहिए। विटामिन सी हमारे शरीर को गर्मी सहने की शक्ति देता है। इन तरीकों को अपनाकर हम मौसम के कारण होने वाली खुजली से बच सकते हैं।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.