Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र में बदमाशों का आतंक, महिला को बंदूक दिखा घर में बंधक बना की लूट

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद की राजा सिंह कालोनी में बुधवार देर रात वारदात हुई। महिला के मुताबिक छह बदमाश उसके घर में घुस आए और बंदूक दिखाकर उसे बंधक बना लिया। बदमाश उसके घर से दो लाख की नकदी सोने के गहने व अन्य सामान ले गए हैं।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 09:30 AM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 09:30 AM (IST)
कुरुक्षेत्र में बदमाशों का आतंक, महिला को बंदूक दिखा घर में बंधक बना की लूट
पुलिस टीमों ने घटनास्थल का दौरा किया और सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला है।

पानीपत/ कुरुक्षेत्र, जेएनएन। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद की राजा सिंह कालोनी में नकाबपोश बदमाशों ने बीती रात को एक महिला को मकान में बंदूक के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट कर ली गई। बदमाश दो लाख की नकदी और सोने के गहने लूट ले गए। महिला ने बदमाशों की संख्या छह बताई है। हालांकि पुलिस ने इस मामले की किसी तरह की पुष्टि नहीं की है। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में केस दर्ज नहीं किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

राजा सिंह कालोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात को 11 बजे के करीब वह अपने घर पर थी। इसी दौरान छह अज्ञात युवक उसके घर में जबरदस्ती घुस आए। उनमें से एक के पास बंदूक थी। उसने आरोप लगाया कि नकाबपोशों ने उसे बंधक बनाकर घर की छानबीन शुरू कर दी। बदमाश उसके घर से दो लाख की नकदी, सोने के गहने व अन्य सामान ले गए हैं। वारदात के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीमों ने घटनास्थल का दौरा किया और सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला है।

कुछ ही देर में दिया वारदात को अंजाम

महिला का कहना है कि बदमाश बार-बार उसको गोली मारने की धमकी दे रहे थे। इससे वह घबरा गई और डर के मारे वह बदमाशों का विरोध नहीं कर सकी। बदमाश वारदात को अंजाम देकर कुछ ही देर में फरार हो गए। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही

शाहाबाद शहर चौकी प्रभारी साहब सिंह ने बताया कि इस संबंध में एक महिला की शिकायत मिली है। पुलिस मौके पर भी गई थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल जा रही है। अब लूट के तथ्य स्पष्ट नहीं हो पाएं हैं। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.