Move to Jagran APP

शर्मनाक, 10 महीने की बेटी को लेकर सौतेले ससुर संग बहू फरार

पानीपत में एक महिला अपने दस महीने की बच्‍ची को साथ लेकर ससुर के संग फरार हो गई। फरार होने से पहले उन्‍होंने परिवार को नींद की गोली दे दी थी।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 11 Sep 2020 09:24 AM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 09:24 AM (IST)
शर्मनाक, 10 महीने की बेटी को लेकर सौतेले ससुर संग बहू फरार
शर्मनाक, 10 महीने की बेटी को लेकर सौतेले ससुर संग बहू फरार

पानीपत, जेएनएन। पानीपत में एक शर्मनाक वाकया सामने आया है। एक महिला अपने ससुर के साथ ही फरार हो गई। महिला अपने 10 महीने की बच्‍ची को लेकर ससुर के साथ रात को भाग गई। सीसीटीवी फुटेज में महिला उसकी बच्‍ची और ससुर जाते नजर आ रहे हैं।

loksabha election banner

पानीपत के सैनी कालोनी से बहू दस महीने की बेटी को साथ लेकर सौतेले ससुर संग फरार हो गई। इससे पहले परिवार को नींद को गोली खिला दी गई थी।

महिला ने बताया कि उसकी पुत्रवधू के दो बच्चे हैं।  28 अगस्त की सुबह उसका पति, पुत्रवधू व दस महीने के पोती नहीं मिली। पार्षद राजकुमार सैनी की फैक्ट्री के सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पता चला कि चार बजे पति घर से बाहर गया था। इसके बाद पुत्रवधू पोती को गोद में लेकर पति के साथ चली गई। किला थाना पुलिस में शिकायत दे रखी है, लेकिन सुनवाई नहीं रही है। इस बारे में थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

यमुनानगर में विवाहिता ने पति और जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

घटना बिलासपुर थाना क्षेत्र की है। गांव निवासी महिला ने अपने जेठ व पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसकी शादी 12 जून को छप्पर थाना क्षेत्र में हुई थी। इस दौरान पति व जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह विरोध करती, तो पति व जेठ ने उसके साथ मारपीट भी की। बाद में आरोपितों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। बिलासपुर थाना के एसआइ चंद्रपाल का कहना है कि घटना छप्पर थाना क्षेत्र की है। महिला की शिकायत मिलने पर उसके पति व जेठ के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में जीरो एफआइआर दर्ज कर केस को छप्पर थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया।

इधर, शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म

तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। अब आरोपित महिला पर किसी और से शादी करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर आरोपित उसे छोड़कर फरार हो गया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरेपित दुर्गा गार्डन निवासी संदीप उर्फ कन्नू पर केस दर्ज किया।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, विशाल नगर निवासी में किराये के मकान में रह रही महिला का तलाक हो चुका है। इस बीच उसके संबंध में दुर्गा गार्डन निवासी संदीप से हो गए। आरोपित ने उसे शादी का झांसा दिया। आरोप है कि एक साल से आरोपित उसके साथ संबंध बना रहा है। नौ सितंबर को वह उसे घुमाने के बहाने उप्र के सहारनपुर में लेकर गया। आरोप है कि वहां पर उसका एक अन्य जानकार मिला। जिससे वह उसकी शादी कराने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर आरोपित उसे जगाधरी बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया। पीडि़ता सेक्टर 17 थाने पहुंचे और आरोपित के खिलाफ  शिकायत दी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.