Move to Jagran APP

पानीपत में 8 Feb से वैक्‍सीनेशन का दूसरा फेज, राजस्व, पंचायती राज कर्मचारियों को लगेगा कोरोना टीका

पानीपत में आठ फरवरी से कोरोना वैक्‍सीनेशन का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। वैक्‍सीनेशन के लिए इस बार राजस्‍व पंचायती राज कर्मचारियों को शामिल किया गया है। दूसरे फेज की प्‍लानिंग शुरू कर दी गई है। राजस्‍व विभाग ने डाटा सौंप दिया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 02 Feb 2021 11:27 AM (IST)Updated: Tue, 02 Feb 2021 11:27 AM (IST)
पानीपत में 8 Feb से वैक्‍सीनेशन का दूसरा फेज, राजस्व, पंचायती राज कर्मचारियों को लगेगा कोरोना टीका
आठ फरवरी से पानीपत में वैक्‍सीनेशन का दूसरा चरण।

पानीपत, जेएनएन। कोरोना वैक्सीनेशन को दूसरा चरण आठ फरवरी से शुरू करने की स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। इसमें राजस्व और पंचायती राज विभाग के लगभग 250 कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। उधर, पहले चरण का दूसरा चक्र भी 13 फरवरी से आरंभ हो जाएगा।

loksabha election banner

सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा ने सोमवार को उच्चाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंस में हुई चर्चा के बाद यह जानकारी दी है। प्रथम चरण में 6660 हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन का टीका लगना है। दस दिनों 3265 वर्कर्स को ही टीका लगा है। अब स्वास्थ्य विभाग पर पहले चरण का प्रथम चक्र पूरा करने, दूसरा चक्र और द्वितीय चरण शुरू करने का दबाव है। सिविल सर्जन के मुताबिक आठ फरवरी से पहले सभी 6660 हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन की डोज दे दी जाएगी। नौ से 12 फरवरी के बीच राजस्व और पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों को पहला टीका लगा दिया जाएगा, ताकि टीकाकरण का दूसरा चक्र शुरू करने में दिक्कत न आए।

सिविल सर्जन ने हेल्थ वर्कर्स से अपील करते हुए कहा कि अपनी बारी आने पर सभी वैक्सीनेशन कराएं। कोरोना से निर्णायक जंग में वैक्सीन सबसे बड़ा हथियार है। मास्क पहनें और सार्वजनिक स्थानों पर दो गज की शारीरिक दूरी बनाए रखें।

राजस्व विभाग ने दी 160 कर्मचारियों की सूची

दूसरे चरण में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए राजस्व विभाग ने 160 अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी है। कर्मचारियों की संख्या बढ़ भी सकती है। स्वास्थ्य विभाग सभी का डाटा कोविन एप पर अपलोड करेगा।

13 फरवरी से दूसरा चक्र

कोरोना वैक्सीन का दूसरा टीका 28 दिन बाद लगना है। 16 जनवरी यानि वैक्सीनेशन शुभारंभ के दिन टीका लगवाने वाले हेल्थ वर्कर्स(संख्या 140) के 28 दिन 12 फरवरी को पूरे हो जाएंगे। ऐसे में विभाग को 13 फरवरी से पहले चरण का दूसरा चक्र शुरू करेगा।

  • अब तक जिला में हुआ टीकाकरण
  • 16 जनवरी 140
  • 18 जनवरी 130
  • 19 जनवरी 280
  • 20 जनवरी 50
  • 21 जनवरी 303
  • 22 जनवरी 299
  • 23 जनवरी 320
  • 25 जनवरी 1220
  • 28 जनवरी 331
  • 29 जनवरी 192

यमुनानगर में 3458 कर्मियों को लगेगी वैक्सीन

फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना वैक्सीन के लिए अब डाटा एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह डाटा कोविन पोर्टल पर अपलोड होने के साथ ही दूसरे चरण में इन वर्करों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंस में अब सभी जिलों को इस संबंध में दिशा निर्देश मिल चुके हैं। अब जिले से इन सभी कर्मियों का डाटा जुटाया जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से 3458 कर्मियों का डाटा स्वास्थ्य विभाग को भेजा गया है।

कोविड-19 के चलते भारत सरकार की ओर कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। प्रथम चरण में 7105 लाभार्थियों (स्वास्थ्यकर्मियों) का टीका लगाया जाना था। इनमें से 5795 लाभार्थियों को टीका लग चुका है।

30 केंद्रों पर किया जा रहा टीकाकरण

जिले में 30 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण शुरू कराने वाला यमुनानगर पहला जिला है। सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि दूसरे चरण के लिए 112 फ्रंटलाइन वर्करों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। इसमें पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, नगर निगम के लाभार्थी शमिल हैं।

अभी टीकाकरण के नहीं आए आदेश

दूसरे चरण के टीकाकरण के लिए अभी तक आदेश नहीं मिले हैं। वहीं विभाग के सूत्रों के मुताबिक, अभी तक वैक्सीन की डोज नहीं मिली है। डोज न मिलने की वजह से ही टीकाकरण शुरू नहीं हो रहा है। यहां जिले में स्वास्थ्य विभाग को साढ़े हजार डोज मिली थी। 7700 डोज बाद में भेजी गई, लेकिन अभी प्रथम चरण के स्वाथ्सय कर्मियों को दूसरी डोज भी बाकी है। करीब 500 डोज यहां पर खराब भी हुई है। इसलिए ही बची हुई डोज को स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी बार में लगाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.