Move to Jagran APP

यमुना में डूबे युवक का नहीं लगा सुराग

यमुना नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। मोटरबोट से भी सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। बुधवार को पितृ अमावस्या पर सनौली खुर्द निवासी विनोद राजू व सुरेंद्र उर्फ लीला यमुना नदी में स्नान करने आए थे। तभी विनोद व राजू पानी में समा गए थे जिनमें गोताखोरों ने राजू को सकुशल तुरंत ही बाहर निकाल लिया गया था। विनोद का कुछ पता नहीं चला है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Oct 2021 07:00 AM (IST)Updated: Fri, 08 Oct 2021 02:57 PM (IST)
यमुना में डूबे युवक का नहीं लगा सुराग
यमुना में डूबे युवक का नहीं लगा सुराग

संस, सनौली : यमुना नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। मोटरबोट से भी सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। बुधवार को पितृ अमावस्या पर सनौली खुर्द निवासी विनोद, राजू व सुरेंद्र उर्फ लीला यमुना नदी में स्नान करने आए थे। तभी विनोद व राजू पानी में समा गए थे, जिनमें गोताखोरों ने राजू को सकुशल तुरंत ही बाहर निकाल लिया गया था। विनोद का कुछ पता नहीं चला है। गोताखोर तलाश कर रहे हैं। वजीरपुर टिटाना के दिवान नाथ ने गांव की दो महिला सहित चार के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया है। उसने कहा कि 4 अक्टूबर को बिरमपाल नाथ, मांगेनाथ, बिमला व सरोज ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि पुरानी रंजिश के कारण आरोपितों ने साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया है। वही करहंस के मोनू ने भी गांव के सोमवीर के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया है। परशुराम निवासी कालीरमन पाना ने चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया है। उसने बताया कि कस्बे के जीटी रोड से लगते पूर्वी भाग में उसका खेत हैं। उसमें नलकूप का कमरा बना है। सामान भी रहता है। वीरवार सुबह रोजाना की तरह वह अपने खेत में घूमने गया तो कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर से स्टार्टर व ग्रीप से लेकर मोटर तक की केबल गायब मिले। जासं, समालखा: परशुराम निवासी कालीरमन पाना ने चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया है। उसने बताया कि कस्बे के जीटी रोड से लगते पूर्वी भाग में उसका खेत हैं। उसमें नलकूप का कमरा बना है। सामान भी रहता है। वीरवार सुबह रोजाना की तरह वह अपने खेत में घूमने गया तो कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर से स्टार्टर व ग्रीप से लेकर मोटर तक की केबल गायब मिले।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.