पानीपत के देवी मंदिर में संकीर्तन महोत्सव
दिल्ली की सुप्रसिद्ध गायिका गौरी अग्रवाल और दिल्ली की दया राम की टीम ने राधा कृष्ण की बेहतरीन झांकी प्रस्तुत की। गायक आकाश भानू एवं गौरव गंधर्व दिल्ली ने श्याम नाम ओढ के चादर में मस्ती में रहता हूं भजन पर बाबा के भक्तों को खूब नचाया।
जागरण संवाददाता, पानीपत :
बिन पिये नशा हो जाता है दिल मोहन-मोहन गाता है भजन जैसे ही आगरा की प्रसिद्ध गायिका बहनों की जोड़ी भाविका पगली एवं किशोरी कनिष्का ने गाना शुरू किया तो देवी मंदिर में श्रद्धालु झूम उठे। गायिका बहनों ने एक बाद एक भजन गाए। जिनमें सांवरिया तेरी याद सताती है प्रमुख रहा।
बुधवार देर शाम देवी मंदिर में श्री खाटू श्याम परिवार के सौजन्य से श्याम प्रभु का 14वां संकीर्तन महोत्सव हुआ। संकीर्तन में बाबा का सुंदर दरबार सजाया गया। बाबा को छप्पन भोग लगाया गया। तीन डिग्री तापमान में श्याम भक्त देर रात तक नाचते गाते रहे। दिल्ली की सुप्रसिद्ध गायिका गौरी अग्रवाल और दिल्ली की दया राम की टीम ने राधा कृष्ण की बेहतरीन झांकी प्रस्तुत की। गायक आकाश भानू एवं गौरव गंधर्व दिल्ली ने श्याम नाम ओढ के चादर में मस्ती में रहता हूं, भजन पर बाबा के भक्तों को खूब नचाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमित गोयल ने जोत प्रचंड की। खाटू श्याम परिवार हर वर्ष देवी मंदिर में संकीर्तन का आयोजन करता है। इस अवसर पर श्याम परिवार के सभी सदस्य एक ड्रेस में नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित राज गुप्ता, संजय बंसल, मुकेश बंसल, विजय तायल, मुलखराज गर्ग, लेखराज गर्ग, अनिल गर्ग, प्रमोद बंसल, विनय सिगला, राकेश बंसल, सुशील, निपुण गुप्ता, मनीष गर्ग, विनय बंसल मौजूद रहे।
नववर्ष की संध्या पर गुरुद्वारा शाह साहिब में सजेगा कीर्तन दरबार
वार्ड नंबर नौ स्थित गुरुद्वारा साहिब में वीरवार को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर रात से 9 से 11:30 बजे तक कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। दरबार में 13 वें गद्दीनशीन सरदार गुरविदर शाह सिंह नाम सिमरन द्वारा संगतों को निहाल करेंगे। इस अवसर पर श्री सुखमनी साहिब का पाठ होगा। सरदार गुरविदर शाह 11 से 12 बजे तक नाम सिमरन करवाएंगे। यह जानकारी सेवादार जितेंद्र नारंग ने दी।