Move to Jagran APP

Karnal Lok Sabha सीट रिकॉर्ड मतों से जीते, बस यहां BJP का बूथ मैनेजमेंट फेल

भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद संजय भाटिया गोसअली और गंगापुरी रोड की कटरिया कॉलोनी के दो बूथों पर पिछड़ गए थे। यहां भाजपा का बूथ मैनेजमेंट फेल दिखा।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 25 May 2019 09:23 PM (IST)Updated: Sun, 26 May 2019 12:13 PM (IST)
Karnal Lok Sabha सीट रिकॉर्ड मतों से जीते, बस यहां BJP का बूथ मैनेजमेंट फेल
Karnal Lok Sabha सीट रिकॉर्ड मतों से जीते, बस यहां BJP का बूथ मैनेजमेंट फेल

पानीपत, [जगमहेंद्र सरोहा]। देश भर में दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज कराने वाले करनाल लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद संजय भाटिया दो बूथ में चूक गए। गोसअली और गंगापुरी रोड की कटारिया कॉलोनी में भाजपा का बूथ मैनेजमेंट फेल हो गया। मोदी लहर के बावजूद भाजपा को कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा के मुकाबले काफी कम वोट मिले। 

loksabha election banner

गोसअली मुस्लिम बाहुल्य है, जबकि कटारिया कॉलोनी मिश्रित है। ये दोनों बूथ पानीपत शहर विधानसभा क्षेत्र में आते हैं। दोनों बूथों पर 1333 में से 165 वोट भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया और कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 1168 वोट मिले। 

निगम चुनाव में इसी बूथ से कांग्रेस पार्षद ने हासिल की थी बढ़त
नगर निगम चुनाव में भी इसी मोहल्ले के दम पर कांग्रेस समर्थित शकुंतला गर्ग पार्षद पद पर जीत दर्ज करा सकी थीं। जबकि भाजपा की नीरजा सिंगला को हार का सामना करना पड़ा था। अब लोकसभा चुनाव में कुलदीप शर्मा को इसी मोहल्ले के बूथ नंबर 160 पर 627 और 161 पर 541 वोट मिले। जबकि संजय भाटिया को क्रमश: 121 और 41 वोट ही मिल पाए। 

 sanjay kuldeep sharma

पोस्टल वोटों में भी संजय भाटिया आगे रहे 
संजय भाटिया को ईवीएम से 9,09,432 वोट मिले। 2162 वोट पोस्टल के प्राप्त हुए। कुल 9,11,594 वोट मिले। वे 70.08 प्रतिशत वोट प्राप्त करने में सफल रहे। कुलदीप शर्मा को 2,25,452 वोट मिले। इनमें ईवीएम से 2,55,163 और पोस्टल वोट 289 रही। 

नौकरीपेशा वालों ने 24 वोट नोटा को दिए 
करनाल लोकसभा क्षेत्र में 5463 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। इनमें ईवीएम से 5439 और पोस्टल से 24 लोगों ने नोटा दबाया। यह कुल वोटिंग का 0.42 फीसद रहा। 

शहर में धुरंधरों को अपने बूथों पर क्या मिला 
संजय भाटिया : मॉडल टाउन के राजकीय कन्या सीसे स्कूल स्थित बूथ नंबर-116 में 847 ने मतदान किया। इनमें चार ने नोटा का प्रयोग किया। भाटिया को यहां 701 वोट मिले। कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 120, बसपा-लोसुपा के पंकज को 18, आप-जजपा के कृष्ण कुमार अग्रवाल को मात्र पांच वोट मिले। अंक व दिनेश शर्मा को क्रमश: दो और एक वोट मिला। जबकि इनेलो के धर्मवीर पाढा को एक भी वोट नहीं मिली। 

रोहिता रेवड़ी : शहर की विधायक रोहिता रेवड़ी का बूथ 149 रहा। यहां पर भाजपा को 693, जबकि कांग्रेस को 91 वोट मिले। 

बुल्ले शाह : बुल्ले शाह का अपना बूथ राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल जीटी रोड में 48 नंबर रहा। उनके अपने बूथ पर ही कांग्रेस को 191 वोट मिले, जबकि भाजपा को 643 वोट मिले। इसके साथ लगते बूथों पर भी कांग्रेस का आंकड़ा 200 पार नहीं हो पाया। 

प्रमोद विज : भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद विज का बूथ नंबर 114 है। यहां से भाजपा को 665 जबकि कांग्रेस को 125 वोट मिले। यहां नोटा के खाते में दो वोट आए। 

डॉ. नीलम नारंग : इनेलो की टिकट पर शहरी विस से चुनाव लडऩे वाली डॉ. नीलम नारंग का बूथ नंबर-100 है। वे अपने बूथ पर इनेलो के धर्मवीर पाढा को मात्र सात वोट दिला पाई, जबकि वोट उनके खुद के परिवार की हैं। यहां पर संजय भाटिया को 711 और कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 95 वोट मिले। छह लोगों ने नोटा का प्रयोग किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.