Move to Jagran APP

नेताजी 22 किमी पैदल नाप रहे हर रोज, बदली दिनचर्या, पूरा ध्यान विस चुनाव पर

विधानसभा चुनाव के सात दिन बचे हैं। चुनाव में नेताजी का शेड्यूल बदल हुआ है। अब वह बच्चों को भी समय नहीं दे पा रहे। धागा मिल में जाना भी बंद हो चुका है। जिम में सुबह की एक्सरसाइज भी नहीं हो पाती। अब पूरा समय विधानसभा में दे रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 09:09 AM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 09:09 AM (IST)
नेताजी 22 किमी पैदल नाप रहे हर रोज, बदली दिनचर्या, पूरा ध्यान विस चुनाव पर
नेताजी 22 किमी पैदल नाप रहे हर रोज, बदली दिनचर्या, पूरा ध्यान विस चुनाव पर

महावीर गोयल, पानीपत :

loksabha election banner

विधानसभा चुनाव के सात दिन बचे हैं। चुनाव में नेताजी का शेड्यूल बदल हुआ है। अब वह बच्चों को भी समय नहीं दे पा रहे। धागा मिल में जाना भी बंद हो चुका है। जिम में सुबह की एक्सरसाइज भी नहीं हो पाती। अब पूरा समय विधानसभा में दे रहे हैं। डोर-टू-डोर 22-23 किलोमीटर पैदल चलना हो रहा है।

दिन रविवार। समय सुबह 6 :30 बजे। स्थान सेक्टर 12 शहरी कांग्रेसी प्रत्याशी संजय अग्रवाल का घर। मैं सुबह साढ़े छह बजे उनसे मिलने के लिए पहुंचा। वहां कार्यकर्ता पहले से मौजूद थे। संजय तैयार होकर निकल रहे थे। बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना। मुझसे भी बातें हुई। दिनभर उनके साथ रहकर उनकी दिनचर्या जानी।

नेताजी का काफिला आठ मरला जाटल रोड पर पहुंचा। वहां पूर्व पार्षद सुनील वर्मा उन्हें मिलते हैं। उनके साथ एक साइड में गाड़ी खड़ी करके नेता जी पैदल डोर-टू-डोर चलते हैं। हाथ जोड़कर वोट मांगते हैं। साथ में कार्यकर्ता उनका परिचय कांग्रेसी प्रत्याशी के रूप में करवाते हैं। दो घंटे तक आठ मरला में धानक बस्ती सहित अन्य गलियों में घर-घर जाते हैं। बस्ती के एक युवक राहुल शर्मा ने उनके सम्मान में जलपान का आयोजन किया। वहां आसपास के कुछ लोग बैठे हैं। जैन स्थानक में लिया मुनियों का आशीर्वाद

डोर-टू-डोर के बाद जैन स्थानक अंसल के लिए रवाना हुए। यहां नरेंद्र मुनि, श्रीपाल मुनि, जयंत मुनि आदि ठाणे-3 के प्रवचन चल रहे थे। जैन संतों से आशीर्वाद लिया। जैन संत नरेंद्र मुनि उनके लिए मंगल कामना की। संजय अग्रवाल संतों के प्रवचन सुने। प्रवचन के बाद जैन समाज के साथ भोजन ग्रहण किया। काफी लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली। सनौली रोड पर डोर-टू डोर अभियान

12 बजे सनौली रोड पर डोर-टू डोर संपर्क किया। न्यू सब्जी मंडी में दुकानदारों से मिले। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति में जाकर बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। शिव नगर में शाम को खन्ना रोड पर डोर टू-डोर संपर्क किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.