कार ने मारी टक्कर, बिहार के मजदूर की मौत
पानीपत : पसीना मोड़ पर तेज रफ्तार की एक कार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। मौके पर उसकी मौत हो गई। व्
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Feb 2018 02:25 PM (IST)Updated: Fri, 16 Feb 2018 02:25 PM (IST)
पानीपत : पसीना मोड़ पर तेज रफ्तार की एक कार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। मौके पर उसकी मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान मंटू महतो निवासी मोकामा (पटना, बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस लाइन के पास स्थित एक निजी फैक्ट्री में वह काम करता था। बृहस्पतिवार रात 8:30 बजे वह काम पर जा रहा था। आरोपी हादसे को अंजाम देते ही कार सहित फरार हो गया। सिविल अस्पताल में शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बार शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें