अंबाला में बड़ा हादसा, बस ने ऑटो को मारी टक्कर, चार की मौत
अंबाला में बड़ा हादसा हो गया है। जग्गी सेंटर के पास बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गई।
पानीपत/अंबाला, जेएनएन। अंबाला में अल सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।
अंबाला शहर के जग्गी सिटी सेंटर के पास एक बस ने ऑटो को पीछे से टक्कर मारी। हादसा अल सुबह हुआ। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इसके बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। मृतकों में दो महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं। यह सभी लोग ऑटो पर सवार होकर मोहाली से अंबाला आए थे।
बलदेव थाना पुलिस घायलों के बयान लेने के लिए अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंची। यह हादसा शनिवार साढ़े चार के करीब हुआ। आटो में सवार लोग खरड़ में मजदूरी करते थे जो अपने घर आटो से जा रहे थे। मृतकों में नसरीन (22 वर्षीय), राम अवतार (25 वर्षीय) साबरी (25वर्षीय) और दो साल की बच्ची ईशा शामिल है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आटो को पीछे से बस चालक टक्कर मारकर फरार हो गया।
मुरादाबाद जाना था सभी को
पुलिस ने बताया कि सभी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं। मोहाली में रहकर मजदूरी करते हैं। रामअवतार अपनी बहन को छोड़ने के लिए ऑटो से अंबाला आ रहा था। ऑटो में चालक हरिओम, इसरार बहनोई, नसीम बहन, रामअवतार, साबरी, दो साल की बच्ची ईशा बैठे थे। रामअवतार सभी को अंबाला बस स्टैंड छोड़ने आया था। सभी को मुरादाबाद जाना था। सभी रात ढाई बजे मोहाली से चले थे। सुबह करीब तीन बजे जग्गी सिटी सेंटर के पास पहुंचे थे। अंबाला के जग्गी सेंटर के पास पीछे से पीले रंग की बस ने टक्कर मार दी। इसमें चार लोगों की मौत हो गई।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें