Move to Jagran APP

सावधान हो जाइए, कोरोना संक्रमण का बढ़ रहा खतरा, एक की और मौत, 64 पॉजिटिव

पानीपत में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में कोरोना संक्रमण से एक और मौत 64 की रिपोर्ट पाजिटिव। जरा सी लापरवाही लोगों की मौत का सबब बनती जा रही है। ऐसे में सावधानी जरूरी है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 09:01 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 09:01 AM (IST)
सावधान हो जाइए, कोरोना संक्रमण का बढ़ रहा खतरा, एक की और मौत, 64 पॉजिटिव
पानीपत में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

पानीपत, जेएनएन। जिला में कोरोना संक्रमण से एक और मौत हो गई। मृतक 67 वर्षीय गांव राणा माजरा के निवासी और करनाल स्थित कल्पना चावला मेडिकल कालेज में उपचाराधीन थे। इसी के साथ 64 मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। स्वस्थ होने पर 42 को डिस्चार्ज किया गया है।

loksabha election banner

सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा ने बताया कि राणा माजरा निवासी बुजुर्ग के स्वाब सैंपल 21 नवंबर को लिए गए थे। अगले दिन उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। बुखार और सांस लेने में तकलीफ के कारण स्वजनों ने उन्हें कल्पना चावला मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। 22 नवंबर की दोपहर मरीज की मौत हो गई। इंदिरा कालोनी में बुजुर्ग दंपती, नूरवाला में मां-बेटी, गांधी कालोनी समालखा में चारसाल की बच्ची सहित उसी परिवार के तीन सदस्य संक्रमित मिले हैं। माडल टाउन में आठ कोरोना संक्रमित मिले हैं।

सिविल सर्जन के मुताबिक रविवार को 486 सैंपल लिए गए हैं। पानीपत में कुल पाजिटिव 8957 केसों में से 485 एक्टिव हैं। छह मरीज अपने पते पर नहीं मिले हैं। जिले में अब तक 120 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

कब तक               केस संख्या  ठीक हुए  रिकवरी प्रतिशत  मौत  मौत प्रतिशत

31 मार्च तक             4            2             50          0        0

30 अप्रैल तक           13           5             38.46       0        0

31 मई तक              62          39             62.90       3      4.84

30 जून तक             200        121             60.50       7      3.50

31 जुलाई तक         1156         701            60.64      15      1.30

31 अगस्त तक         3899       2569            65.89      51      1.31

30 सितंबर तक         7374       6587            89.33      89      1.21

31 अक्टूबर तक        8011       7638             95.34    103      1.29

22 नवंबर तक          8957       8346            93.17     120      1.34


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.