यातायात नियमों की जानकारी नहीं होने से दुर्घटना का खतरा-एडीसी
जागरण संवाददाता पानीपत सुरक्षित ड्राइविग-सुखी जीवन को लेकर लघु सचिवालय स्थित प्रशिक्षण केंद
जागरण संवाददाता, पानीपत : सुरक्षित ड्राइविग-सुखी जीवन को लेकर लघु सचिवालय स्थित प्रशिक्षण केंद्र में ड्राइविग लाइसेंस बनवाने के प्रशिक्षण देने का कार्य चल रहा है। 18 वर्ष से अधिक आयु के ड्राइविग लाइसेंस बनवाने के इच्छुक सभी लोगों को प्रशिक्षण लेना चाहिए। यातायात नियमों की जानकारी नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
एडीसी डा. मनोज कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बढ़ते वाहनों के कारण सड़कों पर भीड़ का आलम दिखाई देता है। ऐसे दौर में हर व्यक्ति को यातायात के नियमों और अधिनियमों की जानकारी होनी चाहिए। प्रवक्ता सोनिया ने कहा कि कुशल चालक वही जिसका स्वास्थ्य अच्छा है। ऐसा व्यक्ति ही धैर्यशील होकर वाहन को चलाता है। प्रशिक्षक सुनील कुमार ने कहा कि सड़क पर चलना सभी का मौलिक अधिकार है। वाहन चालक को दूसरे वाहन चालकों का सम्मान करना चाहिए।
नशा करने के बाद वाहन बिल्कुल न चलाएं। ड्राइविग के समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना, लाल बत्ती जंप करना, सीट बेल्ट-हेलमेट नहीं पहनना आदि अनैतिक कार्य और कानूनी अपराध है।
संविधान दिवस आज
एडीसी ने बताया कि 26 नवंबर को लघु सचिवालय स्थित सरकारी कार्यालयों में पूर्वाह्न 11 बजे संविधान दिवस मनाया जाएगा। सभी अधिकारी व कर्मचारी भारतीय संविधान के प्रति सत्य व कर्तव्य निष्ठा की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में देश के सभी नागरिकों को बराबर के अधिकार मिले हैं। देश की सभी समस्याओं का समाधान हमारे संविधान में उपलब्ध है।