दशहरा पर्व की सौंपी जिम्मेदारी, एसडीवीएम स्कूल में मनेगा पर्व
जागरण संवाददाता पानीपत दशहरा कमेटी सनौली रोड की सामान्य बैठक में दशहरा पर्व मनाने क
जागरण संवाददाता, पानीपत : दशहरा कमेटी सनौली रोड की सामान्य बैठक में दशहरा पर्व मनाने की जिम्मेवारियां अपने सेवादारों को वितरित कर दी। बिना पंजीकरण के किसी भी सभा को दशहरा स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सेक्टर-25 स्थित दशहरा कमेटी द्वारा संचालित श्री रघुनाथ धाम में दशहरा कमेटी सनौली रोड की बैठक प्रधान रमेश माटा की अध्यक्षता में हुई। रमेश माटा ने बताया कि दशहरा पर्व सूक्ष्म रूप से सनातन धर्म मंदिरा सीनियर स्कूल के प्रांगण में मनाया जाएगा। दशहरा स्थल पर प्रवेश करने के लिए सभी संस्थाओं को पंजीकरण करवाना होगा। संस्थाओं व हनुमान सभाओं का पंजीकरण मंगलवार श्री रघुनाथ धाम में सुबह 11 से 2 बजे दोपहर व शाम 4 बजे से 6 बजे तक किया जाएगा। एक हनुमान सभा के साथ केवल 4 सेवादारों को विशेष प्रवेश पत्र दिया जाएगा। दशहरा स्थल पर शोभायात्रा, झांकी, डीजे, ट्रैक्टर ट्राली का प्रवेश प्रतिबंधित होगा। रावण दहन 25 अक्तूबर सायं 5 बजकर 33 मिनट पर होगा। आम जनता के लिए सुबह 8 बजे से लेकर 2 बजे तक रावण की दर्शन पूजा का समय निर्धारित किया गया है। सायं 4:30 बजे श्री हनुमान स्वरूपों को 4 सेवादारों के साथ ही दशहरा स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा। संरक्षक सूरज दुरेजा ने कहा कि दशहरा कमेटी के सदस्य को भी बिना पहचान पत्र के दशहरा स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बैठक में महासचिव श्याम सुंदर बतरा, बसंत रामदेव, पुरुषोत्तम शर्मा, अशोक नारंग, प्रीतम गुलाटी, कैलाश लूथरा, लीला कृष्ण भाटिया, विनोद लीखा, महेन्द्र पसरीचा, अनिल शर्मा, श्री कृष्ण शर्मा, डा. रमेश चुघ, जोगिद्र खुराना उपस्थित रहे।