Move to Jagran APP

पानीपत में राहत भरा कदम, वार्ड 21 में 44 लाख रुपये से बनेगी गलियां व सड़क

पानीपत में विकास का एक और कदम बढ़ा है। पिछले काफी समय से पानी निकासी की समस्या से लोग परेशान थे। वार्ड 21 के लोगों को राहत दी गई है। वार्ड 21 में 44 लाख रुपये से गलियां व सड़क बनाई जाएंगी।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 09:56 AM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 09:56 AM (IST)
पानीपत में राहत भरा कदम, वार्ड 21 में 44 लाख रुपये से बनेगी गलियां व सड़क
पानीपत के वार्ड 21 में गलियां और सड़कें बनेंगी।

पानीपत, जागरण संवाददाता। वार्ड 21 के राम नगर की 40.35 लाख से गलियां बनाई जाएगी और 4.60 लाख रुपये से बबैल रोड बनाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम टेंडर लगा दिया है और साथ ही नगर निगम ने वर्कआर्डर की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है। वर्कआर्डर जारी होते ही तीन माह में काम पूरा किया जाएगा। यह लोगों की सबसे पुरानी मांग थी। जो अब पूरी हो रही है।

loksabha election banner

साथ ही पानी निकासी के लिए चैंबर भी बनाए जाएगी। ताकि बारिश के समय पानी गलियों में जमा न हो सके। इससे लोगों की काफी पुरानी मांग भी पूरी होने जा रही है। बता दें कि पिछले एक साल साल से पानी निकासी की समस्या से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब यह समस्या जल्द दूर होगी। नगर निगम द्वारा लगाए गए टेंडर से आसपास की कालोनियों को भी फायदा होगा। इसमें ज्यादात्तर ग्रामीण क्षेत्र के एरिया कवर होंगे। इस तरह इसी एरिया के चारों तरफ की गलियां ब्लाक की ईंटें बिछाकर पक्की जाएगी। नगर निगम द्वारा वर्कआर्डर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही वर्कआर्डर जारी करवाकर काम शुरू किया जाएगा। इससे लोगों ने राहत की सास ली। पहले भी कई बार लोग गलियों को पक्का करवाने के लिए मांग कर चुके हैं।

पानी निकासी के लिए बनाए जाएंगे चैंबर

गलियों के निर्माण के दौरान पानी निकासी के लिए चैंबर बनाए जाएंगे, ताकि बारिश के दौरान गलियों में पानी जमा न हो सके। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रत्येक गली पर एक चैंबर बनाया जाएगा। इसके लिए सीवर के मेन हाल तक विशेष लेवल तय किया जाएगा।

चार अधूरी पड़ी गलियां बनेगी

राम नगर में चार गलियां अधूरी पड़ी है। जो अब बनेगी। इसके साथ ही कई समस्याएं कालोनी की दूर होगी। इससे गलियाें में सीवर की समस्या भी दूर की जाएगी और जहां नालियों की जरूरत होगी वह भी बनाई जाएगी।

गलियों को करवाया जाएगा पक्का

वार्ड 21 से पार्षद संजीव दहिया ने जागरण से बातचीत में बताया कि लोगों की काफी पुरानी मांगे थी। जो अब पूरी होंगी। वार्ड में किसी भी गली को कच्चा नहीं रहने दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.