पढि़ए पानीपत शहर में समाज में जुड़ीं दो खबरें
मंगलवार को मेयर अवनीत कौर सेवा रसोई का काम देखने पहुंचीं। महिला मोर्चा की ओर से सिविल अस्पताल में 125 मरीजों को खाना पहुंचाया जा रहा है।
मरीजों के लिए खाना पहुंचा रहा भाजपा महिला मोर्चा
जागरण संवाददाता, पानीपत : भाजपा महिला मोर्चा ने रसोई सेवा शुरू की है। मंगलवार को मेयर अवनीत कौर सेवा रसोई का काम देखने पहुंचीं। महिला मोर्चा की ओर से सिविल अस्पताल में 125 मरीजों को खाना पहुंचाया जा रहा है। मेयर ने बताया कि सुबह के खाने में दो सब्जी रोटी, शाम के खाने में मीठा दलिया, दूध, फल, तीमारदार के लिए छोले चावल, पूरी, सुबह नाश्ते में दूध और फल दे रहे हैं। महिला मोर्चा की अध्यक्ष काजल गोस्वामी ने बताया कि वार्ड नंबर 11 में वृद्ध आश्रम को भी भोजन की सेवा की गई।
रेडक्रॉस में शुरू हुआ कोविड सहायता केंद्र
जासं, पानीपत : जिला रेडक्रॉस सोसाइटी में मंगलवार को रेडक्रॉस कोविड सहायता केंद्र शुरू किया गया। कोई भी व्यक्ति जिसके पास कोविड महामारी में काम आने वाला सामान है, वो उसे दान कर सकता है।
रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव गौरव रामकरण ने बताया कि इस केंद्र को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि कोविड के कारण जो लोग बीमारी से ग्रस्त थे, ठीक हो चुके हैं, उनका सामान दूसरों के काम आ जाए। डीसी धर्मेद्र सिंह व प्रदेश सरकार की ओर से लगाए गए एचसीएस नोडल अधिकारी सुशील कुमार की प्रेरणा से यह केंद्र शुरू किया जा रहा है। कोविड ग्रस्त मरीजों के लिए फ्लो मीटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, प्लस ऑक्सीमीटर, स्ट्रीमर (कुछ समय के लिये निशुल्क उपयोग के लिए देंगे) तथा घर पर आइसोलेट कोविड मरीजों/परिवार के लिए रहेगा। इस केंद्र का संचालन कार्यालय उपाधीक्षक विनोद कुमार व प्रोजेक्ट निदेशक सोनू सिंह द्वारा किया जाएगा।