यात्रा करने से पढ़ लें ये खबर, रेलवे दिल्ली मंडल में लगेगा मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद
रेलवे लाइन में निर्माण कार्य और सुधार के चलते रेलवे दिल्ली मंडल की ओर से मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। यह मेगा ब्लॉक आठ घंटे का है। इस वजह से कई ट्रेनें रद होंगी।
By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 10:44 AM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 10:52 AM (IST)
पानीपत, जेएनएन। रेलवे के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए दिल्ली मंडल में विभिन्न तरह के कार्य किए जाएंगे। दिल्ली-शामली-सहारनपुर सेक्शन पर 12 लिमिटेड हाइट सब-वे के निर्माण के चलते 16 मार्च को करीब 8 घंटे का मेगा ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है।
मेगा ब्लॉक की वजह से ट्रेन नंबर 74021/74024 दिल्ली-सहारनपुर दिल्ली जंक्शन डीएमयू, ट्रेन नंबर 51910/51911 सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर पैसेंजर, ट्रेन नंबर 51908/51907 सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर पैसेंजर को रद किया गया है। ट्रेन नंबर 54476/54475 हरिद्वार-दिल्ली जंक्शन-हरिद्वार पैसेंजर 16 मार्च को सहारनपुर स्टेशन तक जाएगी। इसी तरह से ट्रेन नंबर 54476/54475 हरिद्वार-दिल्ली जंक्शन-हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर के बीच आंशिक रूप से रद रहेगी। ट्रेन नंबर 14545 फर्रुखनगर-सहारनपुर एक्सप्रेस को ब्लॉक के दौरान मार्ग में 30 मिनट (नोली स्टेशन पर) रोककर चलाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें