Move to Jagran APP

रामफल कारकौली दूसरी बार बने रविदास कल्याण सभा के प्रधान

जागरण संवाददाता समालखा रविदास समाज कल्याण सभा समालखा की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 11:20 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 11:20 PM (IST)
रामफल कारकौली दूसरी बार बने रविदास कल्याण सभा के प्रधान
रामफल कारकौली दूसरी बार बने रविदास कल्याण सभा के प्रधान

जागरण संवाददाता, समालखा : रविदास समाज कल्याण सभा, समालखा की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन कर लिया गया है। वीरवार को नामांकन पत्र वापसी का आखिरी दिन था। सह सचिव को छोड़कर सभी पदों पर दो-दो प्रत्याशी मैदान में थे। आपसी सहमति होने पर प्रतिद्वंद्वियों ने अपने नाम वापस ले लिए।

loksabha election banner

सतपाल दहिया के नामांकन वापस लेने से पूर्व प्रधान रामफल कारकौली को दोबारा प्रधान बनने का मौका मिला। इसी तरह वरिष्ठ उपप्रधान के पद पर राजपाल मांडी के नाम वापस लेने से धर्मपाल जौरासी वरिष्ठ उपप्रधान बने। उपप्रधान के पद के दावेदार महाबीर सिंह के नाम वापस लेने से सतबीर सिंह चालिया को उपप्रधान चुना गया। महासचिव पद से दयानंद पंवार के नाम वापस लेने से पूर्व महासचिव सुशील कुमार गढ़ी छाज्जू दोबारा पद पर बने रहे। सचिव पद से नीरज पावटी के नाम वापस लेने से कुलदीप रंगा मनाना नए सचिव बने। सहसचिव के पद पर मास्टर लहणा सिंह बापौली के प्रतिद्वंदी नहीं होने से उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। सूरजभान अधमी के नाम वापस लेने से प्रचार सचिव के पद पर दिलबाग निम्बडिया चुना गया। पूर्व कोषाध्यक्ष राजेश चौपड़ा के नाम वापस लेने से सुरेन्द्र भापरा नए कोषाध्यक्ष बने। धर्मेंद्र सिंह के नाम वापस लेने से उप कोषाध्यक्ष पद पर महाबीर सिंह किवाना को चुना गया। चुनाव अधिकारी साहब सिंह रंगा द्वारा घोषणा करने के बाद सभी चुने गए पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सतपाल दहिया, रामकुमार राठी, राजेश दहिया, मामन छाछिया, नवरत्न पावटी, चन्द्र सिंह दहिया, ओमप्रकाश, सुरेन्द्र व संजय नरवाल, चुनाव अधिकारी साहब सिंह रंगा, रोहताश भापरा, सुबे सिंह, फुलेराम भान, धर्मेन्द्र सिंह पसीना, चंद्रभान राठी मौजूद रहे।

नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी प्रधान रामफल कारकौली वरिष्ठ उपप्रधान धर्मपाल जौरासी उप प्रधान सतबीर सिंह चालिया महासचिव सुशील कुमार गढ़ी छाज्जू सचिव कुलदीप रंगा सह सचिव मास्टर लहणा सिंह बापौली प्रचार सचिव दिलबाग निम्बडीया कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार भापरा उप कोषाध्यक्ष महाबीर सिंह कटारिया किवाना को चुना गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.