Move to Jagran APP

Ayodhya Ram Temple News: राम मंदिर भूमि पूजन पर इस शहर में भी उत्‍साह, घर-घर दीप प्रज्‍ज्‍वलन

Ayodhya Ram Temple News अयोध्‍या में राम मंदिर जन्‍मभूमित पूजन की तरह हरियाणा के यमुनानगर में उत्‍साह दिखाई दे रहा है। हर घर में दीप प्रज्‍ज्‍वलन के साथ भगवा ध्‍वज फहराया जाएगा।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 07:01 AM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 01:44 PM (IST)
Ayodhya Ram Temple News: राम मंदिर भूमि पूजन पर इस शहर में भी उत्‍साह, घर-घर दीप प्रज्‍ज्‍वलन
Ayodhya Ram Temple News: राम मंदिर भूमि पूजन पर इस शहर में भी उत्‍साह, घर-घर दीप प्रज्‍ज्‍वलन

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। पांच अगस्त को अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन और शिलान्यास को लेकर चौतरफा उत्साह है। इस दिन को महापर्व के रूप में मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य संगठनों व आम जन इस दिन न केवल दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे बल्कि मंदिरों में राम-नाम की गूंज सुनाई देगी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से अधिक से अधिक लोगों को दीप प्रज्जवलित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 

loksabha election banner

लंबे संघर्ष के बाद आया उत्‍सव दिन 

भाजयूमों के प्रदेश कोषाध्यक्ष एडवोकेट रोचक गर्ग का कहना है कि पांच अगस्त का दिन खास होगा। लंबी प्रतीक्षा संघर्ष व तप के बाद यह दिन आया है। इस दिन राम लला के भव्य दिव्य मंदिर की आधारशीला रखी जाएगी। सभी राम भक्त अपनी दुकानों, मकानों व फैक्ट्रियों पर भगवा पताका लगाएंगे। दीपावली की भांति इस पर्व को मनाया जाएगा। संघ की ओर से संघ स्वयं सेवक व मित्रजन खुद भी दीप जलाएंगे और दूसरों को इस बारे प्रेरित किया जा रहा है। उनका कहना है कि इस दिन से खास दिन कोई और हो ही नहीं सकता। 

हर्षोल्लास के साथ मनाएं यह खास दिन 

समाजसेवी बलदेव पंवार का कहना है कि पांच अगस्त का दिन महज अयोध्‍या के लिए ही नहीं, बल्कि भारतवर्ष के लिए गौरवशाली है। क्योंकि हमारे पूर्वजों ने इसके लिए लंबा संघर्ष किया। आंदोलन किए और जेलों में रहे। अब वह दिन आ गया है जिसका लंबे समय से इंतजार था। हम सभी को यह दिन हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। अपने-अपने घरों में दीप जलाएं। श्री राम के नाम का जाप करें। अपने बच्चों को इस एतिहासिक दिन के महत्व के बारे में अवगत कराएं ताकि उनको भी अपनी धर्म-संस्कृति के बारे में जानकारी हो। अपने मकानों की छतों पर भगवां पताका लगाएं। इस दिन को यादगार बनाना होगा। 

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.