भूख, गरीबी, बेरोजगारी और ¨हसा के खिलाफ आज दिल्ली में रैली : सविता
जागरण संवाददाता, पानीपत : महिलाओं के विरुद्ध बढ़ती ¨हसा, भूख, बेरोजगारी और गरीबी के खिला
जागरण संवाददाता, पानीपत : महिलाओं के विरुद्ध बढ़ती ¨हसा, भूख, बेरोजगारी और गरीबी के खिलाफ आज दिल्ली के संसद मार्ग पर निकलने वाली रैली में हरियाणा से सैंकड़ों महिलाएं हिस्सा लेंगी। जिला पानीपत से भी 50 से अधिक महिलाएं रैली में शामिल होंगी।
जनवादी महिला समिति की राज्य महासचिव सविता ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि हर 15 मिनट में एक बच्चा लैंगिक हमले का शिकार हो रहा है। शारीरिक शोषण के मामलों में 82 फीसद की वृद्धि हुई है। घरेलू ¨हसा के मामले बढ़ रहे हैं। सम्मान के नाम पर लड़कियों की हत्याएं हो रही हैं। उन्मादी हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। देश की महिलाएं गरीबी, बेरोजगारी, कुपोषण और महंगाई की मार भी झेल रही हैं। विश्व भूख सूचकांक के मुताबिक भारत 119 देशों में से 100 स्थान पर है।
रोजगार और आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल किया जा रहा है। सविता ने कहा कि रैली का उद्देश्य केंद्र और प्रदेश सरकारों की आंखें खोलना है। देश भर की महिलाओं को जागरुक करना है, ताकि वे अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा सकें।