Move to Jagran APP

Panipat Weather forecast: पानीपत में सुबह हल्‍की बारिश, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड

पानीपत में अल सुबह हल्की बारिश हुई। इसकी वजह से न्‍यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पानीपत में अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 12:58 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 12:58 PM (IST)
Panipat Weather forecast: पानीपत में सुबह हल्‍की बारिश, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड
पानीपत में वीरवार की सुबह बारिश हुई।

पानीपत, जेएनएन। अल सुबह हल्की बारिश होने के तापमान में गिरावट रही। ठंडक बढ़ गई। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से ठिठुरन भरी सर्दी बढ़ गई है। एक दिन पहले शाम को बूंदाबांदी हुई। वीरवार को सुबह बारिश हुई। उसके बाद मौसम साफ रहा। सर्दी बढ़ने के कारण मार्निग वाक के लिए लोग कम निकले। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रही। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार 27 नवंबर से मौसम साफ हो जाएगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगा। सर्दी बढ़ेगी।

वायु गुणवत्ता में सुधार रहा। बुधवार को दिन भर बादल छाए रहे थे। वायु गुणवत्ता का स्तर भी खतरनाक स्थिति में पहुंच गया था। वीरवार को वायु गुणवत्ता स्तर में सुधार रहा। एयर क्वालिटी इंडेक्स जो एक दिन पहले 355 पर था वह 224 पर आ गया। बारिश के बाद मौसम साफ रहा।

कुरुक्षेत्र में भी रात में हल्की बूंदाबांदी के बाद सुबह धूप से राहत

धर्मनगरी में बुधवार को आसमान में दिन भर बादल छाए रहने के बाद रात को हल्की बूंदाबांदी हुई। जिला के चार ब्लॉक में दो एमएम बारिश दर्ज की गई है। बूंदाबांदी के चलते न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री घटकर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। हवा भी 11 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने पर सुबह ठंड का असर दिखाई दिया। ऐसे में वीरवार की सुबह सामान्य दिनों के मुकाबले सैर करने के लिए कम ही लोग सड़कों व पार्कों में दिखे। विशेषज्ञों ने वीरवार को दिन में अधिकतम तापमान भी एक डिग्री कम होकर 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। दूसरी ओर सुबह बादलों के बीच से सूर्य देवता के दर्शन देने पर लोगों ने कुछ राहत महसूस की है।

दो दिन पहले धर्मनगरी में मौसम ने करवट बदली। इसके बाद बुधवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और कई बार हल्की बूंदा-बांदी भी हुई। बादलों के चलते तापमान में भी कमी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। ऐसे में दिन में अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

चार ब्लॉक में दो एमएम बारिश

ब्लॉक            एमएम

थानेसर               0

पिहोवा               01

शाहाबाद             02

लाडवा               02

इस्माईलाबाद        02

बाबैन                 0

मौसम गेहूं बिजाई के अनुकूल

कृषि उपनिदेशक डा. प्रदीप मील ने बताया कि फिलहाल मौसम गेहूं की बिजाई के अनुकूल है। इस बूंदाबांदी से फसलों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं है। अब आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.