Move to Jagran APP

भाजपा नेता तरुण चुघ के विवादित बोल- राहुल गांधी मंदबुद्धि बालक, महागठबंधन लुटरों का गैंग

भाजपा के राष्‍ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी मंदबुद्धि बच्‍चे की तरह हैं और महागठबंधन ठगों का गिराेह है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 23 Jan 2019 11:03 AM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 11:03 AM (IST)
भाजपा नेता तरुण चुघ के विवादित बोल- राहुल गांधी मंदबुद्धि बालक, महागठबंधन लुटरों का गैंग
भाजपा नेता तरुण चुघ के विवादित बोल- राहुल गांधी मंदबुद्धि बालक, महागठबंधन लुटरों का गैंग

पानीपत, जेएनएन। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और विपक्षी दलाें के महागठबंधन को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्‍होंने यहां कहा कि राहुल गांधी मंदबुद्धि बालक की तरह हैं। उन्‍होंने विपक्षी दलों के महागठबंधन को लुटेरों का गैंग बताया।

loksabha election banner

तरुण चुघ यहां एक होटल में भाजपा सरकार के 56 महीनों में लागू की गई योजनाओं की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटें जीतेगी। उन्‍होंने कहा कि जनता को मजबूर नहीं मजबूत सरकार चाहिए। उन्‍होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और हरियाणा की भाजपा सरकार के कार्य का जमकर बखान किया। यह पूछने पर कि विजय माल्या और नीरव मोदी क्यों भागे, चुघ ने कहा कि दोनों ने बैंक से ऋण यूपीए के कार्यकाल में लिया। तत्कालीन सरकार ने बैंकों को पत्र भेजकर उन्हें ऋण देने की सिफारिश की थी। दोनों इसलिए देश छोड़कर भागे क्योंकि उनका जेल जाना तय था।

विपक्षी दलों के महागठबंधन पर किया हमला

तरुण चुघ ने विपक्षी दलों के महागठबंधन पर भी जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि यह महागठबंधन दरअसल लुटेरों का गैंग है। उन्‍होंने कहा कि मायावती, अखिलेश यादव, लालू प्रसाद यादव, चंद्रबाबू नायडू और ममता सहित सभी पीएम पद के दावेदार है। राहुल गांधी क्रिश्चियन मिशेल और ओतावियो क्वात्रोची को बचाने के लिए पीएम बनना चाहते हैं। भ्रष्टाचारियों का दल अब देश के चौकीदार की ईमानदारी पर सवाल कर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद की चौखट चूमते हुए कहा था कि यह सरकार गरीबों, किसानों और मजदूरों की सरकार है। उनकी सूझबूझ से देश में 30 करोड़ से ज्यादा जन धन के खाते खुले। पांच वर्षों में आठ करोड़ रसोई गैस पहुंचाने का लक्ष्य था, करीब पांच करोड़ घरों में गैस कनेक्शन पहुंच चुका है। बाकी आगामी दो माह में पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि करीब चार करोड़ घरों में बिजली दी गई है। 12 रुपये सालाना में करीब ५० करोड़ लोगों का स्वास्थ्य बीमा होना है।

उन्‍होंने कहा कि मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए आयुष्मान भारत योजना सरकार की बड़ी उपलब्धियों में से है। बिजाई से लेकर मंडी तक फसल पहुंचने तक बीमा पॉलिसी लागू है और मिट्टी की सेहत जांच के लिए 300 लैब बनाई जा रही हैं। यह पहली सरकार है जिसने किसानों की फसल की लागत का डेढ़ गुना मूल्य देने का काम किया है। 2022 तक देश के हर व्यक्ति के पास अपना आवास होगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न् योजनाओं के तहत 22 करोड़ लोगों के खाते में अनुदान राशि पहुंचाई जा रही है। शहरी क्षेत्र में 25 किमी और देहात में 167 किमी रोजाना सड़कें बनाई जा रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.