Move to Jagran APP

महिलाओं के साथ हिसा की बढ़ती घटनाओं के विरोध में रोष प्रदर्शन

श्रमिक संगठन सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू के नेतृत्व में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ हिसा और यूनियन उत्पीड़न के खिलाफ कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन किया। जीटी रोड लालबत्ती चौक पर रोष प्रदर्शन किया गया। शहर में कर्मचारियों ने जुलूस निकाला।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Dec 2019 08:35 AM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2019 08:35 AM (IST)
महिलाओं के साथ हिसा की बढ़ती घटनाओं के विरोध में रोष प्रदर्शन
महिलाओं के साथ हिसा की बढ़ती घटनाओं के विरोध में रोष प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, पानीपत : श्रमिक संगठन सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू के नेतृत्व में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ हिसा और यूनियन उत्पीड़न के खिलाफ कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन किया। जीटी रोड लालबत्ती चौक पर रोष प्रदर्शन किया गया। शहर में कर्मचारियों ने जुलूस निकाला। जुलूस का नेतृत्व सीटू के राज्य सचिव सुनील दत्त, राज्य की उप प्रधान शकुंतला व जिला संयोजक जयभगवान कर रहे थे।

prime article banner

रोष प्रदर्शन में कैथल के सीटू प्रधान नरेश कुमार, सत्यवान, सोनीपत प्रधान सुनीता, करनाल जिला प्रधान सतपाल सैनी, जयपाला राणा व आशा वर्कर शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि देश में लगातार तेजी से महिलाओं बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, हत्या यौन उत्पीड़न व हिसा की घटनाएं बढ़ रही है। प्रदेश में भी इस मामले में कम नहीं है। सीटू पूरे देश में 16 दिसंबर को निर्भया दिवस मनाएगी। उन्होंने लोगों को जन आंदोलन चलाने का आह्वान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.