Move to Jagran APP

मोदी और अंबानी के बीच हुई राफेल डील : अशोक तंवर

हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस अब राफेल घोटाले की पोल खोलेगी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 08:47 AM (IST)Updated: Sun, 19 Aug 2018 08:47 AM (IST)
मोदी और अंबानी के बीच हुई राफेल डील : अशोक तंवर
मोदी और अंबानी के बीच हुई राफेल डील : अशोक तंवर

जागरण संवाददाता, पानीपत

prime article banner

हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सभी प्रदेशों के अध्यक्षों, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों की शनिवार की सुबह दिल्ली में बैठक बुलाई थी। आगामी चुनावों सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। राफेल विमान खरीद में हुआ घोटाला अहम मुद्दा रहा। इस सौदेबाजी में 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। सोनीपत में होने वाली हरियाणा बचाओ परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा सहित दूसरे जिलों में भी यात्रा के दौरान इस घोटाले की पोल जनता के समक्ष खोली जाएगी।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बबैल में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित पंचायती राज सम्मेलन में बोल रहे थे। सम्मेलन का आयोजन पूर्व मंत्री बिजेंद्र ¨सह कादियान ने कराया। तंवर ने कहा कि देश की रक्षा नीति बहुत कमजोर है। हरियाणा वासियों को ज्यादा फिक्रमंद होना चाहिए। भारतीय सेना में हर दसवां सैनिक हरियाणा का वासी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राफेल डील सीधे प्रधानमंत्री और अनिल अंबानी के बीच हुई है।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी यमुना ¨लक नहर का पानी हरियाणा को नहीं मिला है तो इसके लिए भाजपा, अकाली दल, इनेलो जिम्मेदार हैं। किसानों की आमदनी दोगुनी करने का झांसा देने वाली केंद्र सरकार को चार साल बाद फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य वृद्धि का होश आया। उसमें भी किसानों के साथ छल किया गया। देश प्रदेश में किसान, युवा, मजदूर, महिलाएं, व्यापारी वर्ग सुरक्षित नहीं है। जीएसटी और नोटबंदी ने देश को बर्बाद कर दिया है।

पूर्व मंत्री बिजेंद्र ¨सह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर तंवर का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश, पूर्व सांसद ईश्वर ¨सह, पूर्व विधायक राजरानी पूनम, डॉ. सुनील पंवार, सिलक जागलान मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.