Move to Jagran APP

पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान 31 से, एक दिन पहले प्री-एक्टिविटी

कुछ एरिया में एक दिन पहले प्री-एक्टिविटी चलाई जाएगी। बता दें कि कोरोना वैक्सीनेशन के चलते सरकार ने पहले पोलियो अभियान स्थगित कर दिया था।

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Jan 2021 06:14 AM (IST)Updated: Thu, 28 Jan 2021 06:14 AM (IST)
पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान 31 से, एक दिन पहले प्री-एक्टिविटी
पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान 31 से, एक दिन पहले प्री-एक्टिविटी

जागरण संवाददाता, पानीपत : राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत जिला में 31 जनवरी से तीन दिवसीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा। शून्य से पांच वर्ष आयु के करीब 2.5 लाख बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई जाएगी। कुछ एरिया में एक दिन पहले प्री-एक्टिविटी चलाई जाएगी। बता दें कि कोरोना वैक्सीनेशन के चलते सरकार ने पहले पोलियो अभियान स्थगित कर दिया था।

loksabha election banner

सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा ने बताया कि पहले पोलियो उन्मूलन अभियान 17 जनवरी से शुरू होना था। इससे पहले ही कोरोना वैक्सीनेशन प्रथम चरण के लिए 6660 डोज स्टोर में पहुंच गई थी। उस समय पोलियो की वैक्सीन स्टोर में नहीं पहुंची थी। इसलिए सरकार ने अभियान को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया था।

उन्होंने बताया कि अब पोलियो वैक्सीन और अभियान की तारीख आ गई है। पोलियो उन्मूलन अभियान को लेकर चार व दो सदस्यीय करीब 700 टीमें बना दी गई हैं। पहले दिन बूथों पर, बाकी दिन टीमें डोर-टू-डोर बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाएंगी। 30 जनवरी को सेक्ट-29 पार्ट-टू व माडल टाउन में प्री-एक्टिविटी भी कराई जाएगी। ईट भट्ठा, कंस्ट्रक्शन साइट्स सहित बाहरी क्षेत्रों पर फोकस रहेगा। अभियान में आशा और आंगनबाड़ी वर्कर्स, एएनएम सहित विभाग के अन्य कर्मचारियों को लगाया गया है। शिक्षा विभाग व सामाजिक संगठनों की मदद ली जाएगी।

अभिभावकों की भूमिका अहम : सिविल सर्जन ने कहा कि पोलियो अभियान में अभिभावकों की भूमिका अहम होगी। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए बूथों पर बच्चों को लेकर आएं। बूथों पर दो गज की शारीरिक दूरी का ध्यान रखना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.