गो पालन को बढ़ावा दें, आरएसएस को मजबूत करें : इंद्रेश
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के उत्तर भारत प्रभारी इंद्रेश कुमार ने कहा कि गो पालन बढ़ाएं और संगठन को मजबूत करें। देश की तरक्की के लिए युवाओं का योगदान जरूरी है। वे शुक्रवार को गांव ऊंटला स्थित वंदे मातरम युवा संगठन के कार्यालय में युवाओं को संबोधित कर रहे थे।
संवाद सहयोगी, थर्मल : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के उत्तर भारत प्रभारी इंद्रेश कुमार ने कहा कि गो पालन बढ़ाएं और संगठन को मजबूत करें। देश की तरक्की के लिए युवाओं का योगदान जरूरी है। वे शुक्रवार को गांव ऊंटला स्थित वंदे मातरम युवा संगठन के कार्यालय में युवाओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने युवाओं को बुरी संगत व आदत छोड़ने और सामाजिक कार्यो में रुचि लेने की सीख दी। उन्होंने कहा कि गाय के दूध-घी का सेवन करें। इससे गोमाता की रक्षा होगी, तन-मन स्वस्थ बनेगा। भाजपा नेता प्रदीप पाटिल ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर महाबीर भार्गव, मुकेश, ईश्वर नम्बरदार, राजेन्द्र, हवा सिंह और अजय मौजूद रहे।