फायदेमंद है ये टेक्निक, कैथल के किसान को मालामाल कर रही खरबूजे की खेती
हरियाणा के कैथल में मल्चिंग विधि से खरबूजे की खेती से लाखों रुपये कमा रहे उन्नतिशील किसान गज्जन सिंह। सीवन खंड के गांव गोबिंदपुरा में होती है 400 एकड़ में खरबूजे की खेती। इन्होंने नई-नई विधि अपनाकर मुकाम हासिल किया।
कैथल, [कमल बहल]। एक तरफ किसान जहां कृषि सुधार कानूनों के विरोध में धरना दे रहे हैं, दूसरी तरफ उन्नतिशील किसान नई-नई विधियों का प्रयोग कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। सीवन क्षेत्र के गांव गोबिंदपुरा के सरपंच एवं उन्नतिशील किसान गज्जन सिंह मल्चिंग विधि से खरबूजे की खेती कर लाखों रुपये कमा रहे हैं।
इस विधि से उगाए जाने वाले खरबूजे को गोल्डन ग्लोरी और फार्मर किस्म का खरबूजा कहा जाता है। इस विधि से खरबूजे में बीमारियां लगने का भय काफी कम होता है। इसमें बीज उगाने के बाद जमीन से पौधा टूटता नहीं है, जिससे पैदावार अच्छी होने की संभावना अधिक रहती है। गज्जन सिंह कुल चार एकड़ में खरबूजा उगा रहे हैं। एक एकड़ में करीब 300 क्विंटल खरबूजा निकलता है। एक एकड़ में करीब एक लाख रुपये तक की आय खरबूजे की खेती करने से हो जाती है। इस समय गोबिंदपुरा में गज्जन सिंह ने इस किस्म के खरबूजे का बीज फरवरी में ही लगा दिया गया है। जो मई माह में बनकर तैयार हो जाएगा।
गांव में करीब 400 एकड़ में होती है खरबूजे की खेती
उन्नतिशील किसान गज्जन सिंह ने बताया कि गांव में वह तो केवल चार एकड़ में ही गोल्डन ग्लोरी और फार्मर किस्म के खरबूजे की खेती करते हैं। वहीं, गांव में अन्य 30 से अधिक किसान अपने परिवार के सहयोग से विभिन्न प्रकार की विधियों से खरबूजे की करीब 400 एकड़ में खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी की शुरूआत के बाद तीन महीने तक खरबूजे की खेती कर सकते हैं। यदि खरबूजे का रेट सही मिले तो यह मुनाफे का सौदा है।
पंजाब में है सबसे अधिक डिमांड
किसान गज्जन सिंह ने बताया कि मिल्चिंग विधि के गोल्डन ग्लोरी और फार्मर खरबूजे की पंजाब में सबसे अधिक डिमांड है। यह खरबूजा हरियाणा के साथ दिल्ली, यूपी और राजस्थान में भी काफी मशहूर है। सीजन में इसी खरबूजे की सबसे अधिक डिमांड रहती है। गज्जन सिंह ने बताया कि सामान्य किस्म का खरबूजे का दाम पांच से दस रुपये रहता है। जबकि इस किस्म के खरबूजे का दाम 10 से 25 रुपये प्रतिकिलो है।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: महिला सशक्तिकरण की अजब मिसाल, कोरोना काल में दिखाया ऐसा जज्बा, हर कोई कर रहा सलाम
यह भी पढ़ें: हरियाणा का एक गांव ऐसा भी, जहां हर युवा को है सेना में भर्ती का नशा