स्टेट हाईवे पर हादसा, ओवरटेक करने पर असंध में बस पलटी, 18 घायल, पांच गंभीर Panipat News
करनाल में बस हादसा हुआ है। इसमें 18 लोगों को चोटें आई हैं। इसमें पांच को गंभीर हालत में करनाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
पानीपत/करनाल, [जसबीर राणा ]। स्टेट हाईवे पर सड़क हादसा हुआ है। निजी सवारी बस ओवरटेक करते हुए खेत में जाकर पलट गई। इससे करीब 18 सवारी घायल हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर होने के चलते करनाल के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया।
सुबह करीब दस बजे असंध से पानीपत की ओर जा रही एक निजी बस दनौली गांव के पास पलट गई। हादसा ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ। बाइक को ओवरटेक करते समय चालक का बस से नियंत्रण खो गया और खेत में जाकर पलट गई। इससे हड़कंप मच गया।
pic.twitter.com/kXMkFLeJbK— Dainik Jagran Panipat, दैनिक जागरण पानीपत (@DainikPanipat) January 9, 2020
करीब 35 सवारियां बैठी थीं बस में
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस में करीब 35 सवारियां बैठी हुई थीं। भगवान का शुक्रिया रहा कि बस चालक की साइड से पलटी। बस पलटते देख राहगीर दौड़ पड़े। उन्होंने बस के दरवाजों और खिड़की के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में महिला बच्चे सहित करीब 18 लोग घायल हो गए।
pic.twitter.com/U8mU81bwXB— Dainik Jagran Panipat, दैनिक जागरण पानीपत (@DainikPanipat) January 9, 2020
एंबुलेंस के आने से पहले निजी वाहन से ले गए घायलों को
सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। जब तक पुलिस और एंबुलेंस पहुंची कई घायलों को राहगीर ने निजी वाहनों से अस्पताल ले गए। कुछ को एंबुलेंस के जरिए करनाल भेजा गया। चालक और परिचालक को गंभीर चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे की वजह से सुबह हाईवे पर जाम लग गया।