Move to Jagran APP

अयोध्या की तर्ज पर हरियाणा का खास प्‍लान, ब्रह्मसरोवर पर ऐतिहासिक क्षणों को यादगार बनाने की तैयारी

गीता जयंती महोत्‍सव के मौके पर अयोध्‍या की तर्ज पर ब्रह्मसरोवर पर 2.25 लाख दीप जला नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इसके लिए भी संस्थाएं आगे आईं। डीसी ने ऐतिहासिक क्षणों को यादगार बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 24 Dec 2020 06:55 AM (IST)Updated: Thu, 24 Dec 2020 06:55 AM (IST)
अयोध्या की तर्ज पर हरियाणा का खास प्‍लान, ब्रह्मसरोवर पर ऐतिहासिक क्षणों को यादगार बनाने की तैयारी
कुरुक्षेत्र में गीता जयंती महोत्‍सव पर दीपोत्‍सव की तैैैैैैैयारी।

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में दीपोत्सव पर अयोध्या की तर्ज पर दीप जलाकर रिकॉर्ड बनाया जाएगा। प्रशासन ने ब्रह्मसरोवर पर 2.25 लाख दीप जलाने का फैसला लिया है।

loksabha election banner

प्रशासन ने नया रिकॉर्ड बनाने के लिए अधिकारियों की भी ड्यूटी लगा दी है। 25 को दीपोत्सव तक और भी संस्थाओं को सामने लाकर दीपों की संख्या बढ़ाने का प्रयास है। पहले ब्रह्मसरोवर पर 1.80 लाख दीप जलाने की तैयारी थी। दीपों की रोशनी  को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से पूरे विश्व में पहुंचाई जाएगी। इसके अलावा 48 कोस कुरुक्षेत्र के 134 तीर्थों पर दीप जलाए जाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 में 25 दिसंबर को दीपोत्सव पर एक नया रिकॉर्ड बनाया जाएगा। यह रिकॉर्ड बनाने  के लिए विशेष तौर पर डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से आशीष मिश्रा और उनकी टीम को विशेष तौर पर बुलाया गया है। टीम ने ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर 2.25 लाख दीप जलाने की रुपरेखा तैयार की है। आशीष मिश्रा और उनकी टीम के सदस्य शिवम मिश्रा, रोहित पाल व ज्ञान प्रकाश चौधरी अयोध्या में 5 से 6 लाख दीप रोशन कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर चुके हैं। 

हर संस्था को दिया जाएगा स्थान 25 दिसंबर को दीपोत्सव कुरुक्षेत्र ही नहीं देश-विदेश से जुड़े लाखों लोगों के लिए एक विशेष दिन होगा। दीपों के लिए 33 से ज्यादा संस्थाएं सहयोग करने के लिए आगे आई हैं। इनको साथ लेकर 2.25 लाख दीप जलाए जाएंगे। प्रत्येक संस्था को घाटों पर एक निश्चित स्थान दिया जाएगा। संस्था अपने सदस्यों के साथ दीप रोशन करेंगी। समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे और परंपरा अनुसार दीपदान करेंगे। डीसी ने सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाने के लिए नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई। दीपोत्सव में संस्थाओं के साथ समन्वय बनवाने की जिम्मेदारी एसडीएम पिहोवा सोनू राम की लगाई है।

ये संस्थाएं दीपोत्सव में आई आगे

गीता ज्ञान संस्थानम्, श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति, श्रीजयराम विद्यापीठ, प्राचीन मुल्तान सभा, श्री स्थाणु सेवा मंडल, डोनर्स फांउडेशन, श्री स्थाणेश्वर महादेव मंदिर, श्री रविदास मंदिर, रोटरी क्लब, गीता धाम, सर्वे भवंतू सुखिन:, वात्साल्य वाटिका, प्रजापति कुम्हार सभा, सैनी समाज सभा, रोड़ धर्मशाला, कश्यप राजपूत सभा, टांसपोर्ट एसोसिएशन, ग्राम पंचायतें, गुर्जर धर्मशाला, मानवता वादी विश्व संस्थान, भारत विकास परिषद, अग्रोहा विकास ट्रस्ट, श्री तिलकराज कैथल, शिव शक्ति सेवा मंडल, दु:खभंजन मंदिर, महाराज अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना, श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत, राधा-कृष्ण सेवा ट्रस्ट मथुरा, पूर्वांचल छट पर्व महासभा, योग वेदांत सेवा समिति, विवांता होटल ज्योतिसर व हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास साहित कई संस्थाएं हैं। 

ज्योतिसर और सन्निहित पर भी जलाए जाएंगे हजारों दीप 

गीता स्थली ज्योतिसर में भी विवांता की और से 11 हजार और हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास सन्निहित सरोवर पर 5100 दीप जलाए जाएंगे। एसडीएम पिहोवा सोनू राम ने बुधवार को केडीबी के सभागार में दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। आशीष मिश्रा ने भी अपनी बात रखी। इसके साथ दीयो को घाट लगाने का ट्रायल भी किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.