Move to Jagran APP

पानीपत के बाजारों की सियासत... एक के बदले मंडल ने दो प्रधान जोड़कर दिखाई ताकत

पानीपत में बाजार प्रधानों के दो धड़े हैं। एक है संयुक्‍त व्‍यापार मंडल और एक है संयुक्‍त व्‍यापार समिति। बाजारों के प्रधानों को मिलाकर बनाए गए हैं ये धड़े। संयुक्‍त व्‍यापार मंडल ने अपने साथ दो बाजार प्रधानों को जोड़ा। दिखाई ताकत।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Sun, 27 Dec 2020 01:05 PM (IST)Updated: Sun, 27 Dec 2020 01:05 PM (IST)
पानीपत के बाजारों की सियासत... एक के बदले मंडल ने दो प्रधान जोड़कर दिखाई ताकत
हैप्‍पी को बधाई देने पहुंचे संयुक्‍त व्‍यापार मंडल के प्रधान।

पानीपत, जेएनएन : पानीपत के बाजारों की सियासत में ताकत दिखाने की होड़ चल रही है। सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में संयुक्त व्यापार मंडल आगे निकलता दिख रहा है। राजेश सूरी के नेतृत्व में संयुक्त व्यापार समिति ने एक प्रधान को अपने साथ जोड़ा तो व्यापार मंडल ने एक ही दिन में दो बाजारों के प्रधानों को अपने पाले में ले लिया। पूरे दल-बल के साथ बाजार में पहुंचकर माला पहनाई। इंटरनेट मीडिया पर फोटो वायरल करके बता दिया कि उनकी कितनी ताकत है। वैसे, इस पूरी सियासत में विधायक प्रमोद विज भी अप्रत्यक्ष रूप से संयुक्त व्यापार मंडल के साथ ही दिखे। आप भी पढ़िए पानीपत के बाजारों की सियासत पर यह खबर।

loksabha election banner

संयुक्त व्यापार समिति ने स्वर्णकार सभा के प्रधान नरेश वर्मा को अपने साथ मिला लिया था। इससे पहले स्वर्णकार सभा संयुक्त व्यापार मंडल के साथ थी। जैसे ही नई कार्यकारिणी बनी, नरेश वर्मा ने राजेश सूरी के नेतृत्व को अपना समर्थन दिया। इससे संयुक्त व्यापार मंडल से एक एसोसिएशन अलग हो गई। पर संयुक्त व्यापार मंडल ने एक के बदले, दो एसोसिएशन को अपने साथ मिला लिया।

पहले स्काईलार्क मार्केट का समर्थन

स्काईलार्क रोड मार्केट एसोसिएशन का गठन किया गया है। इसके पहले प्रधान बने हैं सुखविंद्र उर्फ हैप्पी। इस एसोसिएशन में करीब 250 दुकानदार है। शहर की सबसे बड़ी एसोसिएशन इसे ही कहा जा सकता है। इस एसोसिएशन ने संयुक्त व्यापार मंडल को अपना समर्थन दिया है। सुनील अरोड़ा और उनकी टीम ने हैप्पी की दुकान पर पहुंचकर हैप्पी को माला पहनाई।

 

किला मार्केट के प्रधान के साथ मंडल प्रधान। 

मंदिर वाली मार्केट कमेटी भी जुड़ी

किला के पास मंदिर समिति की दुकानों पर 33 लाख रुपये का प्रापर्टी टैक्स बकाया था। इस समिति के दुकानदारों के प्रधान हैं सुरेंद्र गर्ग। सुरेंद्र गर्ग ने संयुक्त व्यापार मंडल को समर्थन दिया है। मंडल के प्रधान सुनील अरोड़ा का कहना है कि प्रापर्टी टैक्स ठीक कराया जा रहा है। इस कमेटी के साथ 70 दुकानदार जुड़े हैं।

इन्होंने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका 

दोनों प्रधानों को अपने साथ जोड़ने में प्रधान सुनील अरोड़ा के अलावा, दर्शनलाल वधवा, अनिल मदान, संजय वर्मा, निशांत सोनी, रामप्रकाश खन्ना, सुशील भराड़ा, विजय कक्कड़, सतपाल रेवड़ी, मनोज बांगा, हिमांशु कटारिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसलिए व्यापार मंडल मजबूत हो रहा

दरअसल, व्यापार मंडल का झुकाव प्रदेश सरकार के साथ है। शहर से भाजपा के विधायक प्रमोद विज से जुड़े हुए हैं। प्रधान सुनील अरोड़ा जरूर कांग्रेसी हैं लेकिन विज से भी रिश्ते मजबूत हैं। स्काईलार्क मार्केट एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान हैप्पी भी प्रमोद विज से जुड़े हैं। सभी को लगता है कि  सरकार के साथ रहकर मार्केट में काम कराए जा सकते हैं। दुकानदारों का सहयोग किया जा सकता है। इस वजह से भी संयुक्त व्यापार मंडल के साथ जुड़ने में सहज रहते हैं।

सूरी ने कहा, हम सभी के साथ

हैप्पी को बधाई देने के लिए संयुक्त व्यापार समिति के प्रधान राजेश सूरी उनकी दुकान पर पहुंचे थे। दैनिक जागरण से बातचीत में सूरी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति किसी के साथ भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं। सभी सोचते हैँ कि सरकार के साथ रहेंगे तो लाभ की स्थिति में रहेंगे। वह फिर भी सभी दुकानदारों और प्रधानों से एक बात कहना चाहते हैं कि मुश्किल की घड़ी में वह हमेशा साथ खड़े हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.