Move to Jagran APP

रोहिता रेवड़ी के जन्मदिन के फ्लैक्स बोर्डों पर भी राजनीति, छुट्टी के दिन उतरवा दिए, बाकी नेताओं के लगे हैं

पानीपत में एक बार फिर से राजनीति गर्माई। पानीपत शहर की राजनीति में एक गुट को मंजूर नहीं रोहिता का सक्रिय होना। नगर निगम के कर्मचारियों ने अवकाश के दिन बोर्ड उतारे। बोर्ड बनाने वाले पर भी दबाव आया। रोहिता समर्थक भड़के।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 03:14 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 03:14 PM (IST)
रोहिता रेवड़ी के जन्मदिन के फ्लैक्स बोर्डों पर भी राजनीति, छुट्टी के दिन उतरवा दिए, बाकी नेताओं के लगे हैं
पानीपत में रोहिता रेवड़ी के फ्लैक्‍स बोर्ड हटाए गए।

जागरण संवाददाता, पानीपत। पानीपत शहर से भाजपा की पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी के जन्मदिन के बोर्ड उतारने के लिए नगर निगम इतना सक्रिय हुआ कि गणतंत्र दिवस पर अवकाश का दिन होते हुए भी कर्मचारी सड़क पर उतर आए। नगर निगम के दो कर्मचारियों ने सेक्टर 11-12 में जगह-जगह लगे बोर्ड उतार दिए। रेवड़ी समर्थकों को जब बोर्ड उतारे जाने की सूचना मिली तो मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने कहा कि उनके ऊपर बोर्ड उतारने का दबाव है। तभी अवकाश के दिन भी काम कर रहे हैं। आप अपने फ्लैक्स बोर्ड यहां से ले जाओ। नहीं तो सड़क वे सड़क पर फेंककर चले जाएंगे।

loksabha election banner

रोहिता रेवड़ी का 24 जनवरी को जन्मदिन था। उनके समर्थकों ने सनौली रोड से बबैल नाके तक, सेक्टर 11-12 में करीब पांच सौ फ्लैक्स बोर्ड लगाए थे। शक्ति रेवड़ी रेवड़ी, बसंत रामदेव, पूर्व पार्षद सविता रामदेव, लालचंद रामदेव, मोनू रामदेव, गुरप्रीत सिंह, ग्रीस शर्मा, गोबिंदा लहोट, रवि जुनेजा, यश शर्मा सहित समर्थकों ने अपने फोटो लगाते हुए रोहिता को जन्मदिन की बधाई दी थी। शहरभर में इन बोर्डों की चर्चा हो गई। भाजपा में ही रोहिता रेवड़ी को आगे नहीं बढ़ने देने वाले नेता भड़क गए। बोर्ड लगाने वाले पर दबाव बनाया गया कि इन्हें हटाया जाए।

जीटी रोड पर नहीं लगने दिए बोर्ड

रोहिता रेवड़ी के समर्थक निखिल तनेजा ने जागरण को बताया कि जीटी रोड पर भी बोर्ड लगाने की योजना था। लेकिन बोर्ड बनाने वाले पर किसी नेता का दबाव आ गया। उसने बोर्ड नहीं लगाने दिए। इतना ही नहीं, सेक्टर और सनौली रोड से बोर्ड हटाने के लिए उनके पास फोन आ गया। हैदराबादी समाज के लोगों ने अपनी बहू रोहिता के सम्मान में बोर्ड लगाए थे। बोर्ड पर राजनीति करना ठीक नहीं। शहरभर में दूसरे नेताओं के बोर्ड लगे हुए हैं, उन्हें क्यों नहीं हटाया गया।

राजनीति की गई है, रविन्द्र का बोर्ड क्यों नहीं हटाया

रोहिता व सुरेंद्र रेवड़ी के समर्थक यश शर्मा का कहना है कि कुछ नेता रेवड़ी को आगे नहीं आने देना चाहते। रोहिता और सुरेंद्र शहर के लोगों के दिलों में बसते हैं। फ्लैक्स बोर्ड उतारने वाले कर्मचारियों का कहना था कि कार्यक्रम खत्म हो गया है, इसलिए बोर्ड उतार रहे हैं। शिव चौक पर ही वार्ड दस के पार्षद एवं भाजपा के जिला महामंत्री रविन्द्र भाटिया के जन्मदिन का भी फ्लैक्स बोर्ड लगा हुआ है। यश शर्मा ने जागरण से बातचीत में कहा, रविन्द्र भाटिया का बोर्ड छोड़ दिया, रोहिता का उतार दिया। इसी से साफ पता चल रहा है कि शरारत की गई है। जानबूझकर रोहिता के बोर्ड हटाए गए।

रोहिता का कट गया था टिकट

भाजपा की पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी को 2019 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला था। तब से रोहिता राजनीति में भी सक्रिय नहीं हैं। उनके पति सुरेंद्र रेवड़ी बीच-बीच में सामाजिक कार्यक्रम में दिख जाते हैं। पिछले दिनों सब्जी मंडी को शिफ्ट करने का उन्होंने विरोध किया था। भाजपा में होते हुए भी भाजपा से दूरी बनाई हुई है। वैसे, भाजपा के बड़े नेता भी उन्हें आमंत्रित नहीं करते। शहर की राजनीति में रेवड़ी गुट और दूसरा गुट किसी से छिपा नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.