पुलिस ने कस्बे आने वाली सड़कों को किया सील
जनता कर्फ्यू और लॉकडाउन की पालना के लिए पुलिस ने कस्बे में आने वाली मुख्य सड़कों को सील कर दिया है। रेलवे और चुलकाना रोड पर स्टेशन के पास नाके लगा दिए हैं। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। चेकिग के बाद ही जरूरी वाहनों को कस्बे में आने की इजाजत दी जाती है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Mar 2020 09:16 AM (IST)Updated: Wed, 25 Mar 2020 09:16 AM (IST)
जागरण संवाददाता, समालखा :
जनता कर्फ्यू और लॉकडाउन की पालना के लिए पुलिस ने कस्बे में आने वाली मुख्य सड़कों को सील कर दिया है। रेलवे और चुलकाना रोड पर स्टेशन के पास नाके लगा दिए हैं। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। चेकिग के बाद ही जरूरी वाहनों को कस्बे में आने की इजाजत दी जाती है।
लॉकडाउन को सफल बनाने को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। तीसरे दिन पुलिस ने और सख्ती कर दी है। लोगों से घर में रहने की अपील की जा रही है। अनावश्यक रोड पर घूमने से मना किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें