Move to Jagran APP

लोकसभा की तर्ज पर विधानसभा में बनाए जाएंगे पिक सखी बूथ

लोकसभा चुनाव में हर विधानसभा में दस-दस पिक सखी बूथ बनाए जाएंगे। ये सब लोकसभा की तर्ज पर होंगे। जिले में इनकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 09:55 AM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 06:17 AM (IST)
लोकसभा की तर्ज पर विधानसभा में बनाए जाएंगे पिक सखी बूथ
लोकसभा की तर्ज पर विधानसभा में बनाए जाएंगे पिक सखी बूथ

जागरण संवाददाता, पानीपत : लोकसभा चुनाव में हर विधानसभा में दस-दस पिक सखी बूथ बनाए जाएंगे। ये सब लोकसभा की तर्ज पर होंगे। जिले में इनकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

loksabha election banner

जिला निर्वाचन अधिकारी सुमेधा कटारिया ने बुधवार को इसके लिए लघु सचिवालय के द्वितीय तल सभागार में जिला के सभी महिला अध्यापक व महिला बीएलओ की बैठक ली। बैठक को उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सीटीएम सुमन भांखड़ व जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल सिंह ने भी संबोधित किया।

डीसी सुमेधा कटारिया ने कहा कि लोकतंत्र को सफल बनाने में भारत की चुनाव प्रणाली का महत्वपूर्ण योगदान है। महिलाओं के बिना कोई भी काम संभव नहीं है। विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए पिक सखी बूथ बनाए जाएंगे।

महिला अधिकारी व कर्मचारी सबको अपनी सखी सहेली मानकर बेहतर व्यवहार करना होगा। डीसी ने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रदेश के किसी भी जिला में 20 से अधिक मॉडल मतदान केंद्र नहीं बनाए गए थे, जबकि पानीपत जिले में 104 मॉडल मतदान केंद्रों का सफल संचालन किया था। इस बार 862 मतदान केंद्र हैं। सभी केंद्रों को मॉडल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। महिला अधिकारी व कर्मचारियों ने इस बार चुनाव ड्यूटी के लिए अपना योगदान देने का भरोसा दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.