Move to Jagran APP

पेट्रोल पंप के होर्डिंग फाड़े, कराया बंद

जागरण संवाददाता समालखा दिल्ली बॉर्डर से पंजाब की ओर लौट रहे कुछ किसान आंदोलनकारियों

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Dec 2020 07:44 AM (IST)Updated: Tue, 29 Dec 2020 07:44 AM (IST)
पेट्रोल पंप के होर्डिंग फाड़े, कराया बंद
पेट्रोल पंप के होर्डिंग फाड़े, कराया बंद

जागरण संवाददाता, समालखा: दिल्ली बॉर्डर से पंजाब की ओर लौट रहे कुछ किसान आंदोलनकारियों पर जीटी रोड के किनारे पट्टीकल्याणा के सामने स्थित रिलायंस पेट्रोप पंप पर उत्पात का आरोप लगा है। पंप के चारों ओर लगे रिलायंस कंपनी के बैनर और होर्डिंग को फाड़ दिए। दफ्तर जाकर पंप बंद कराया। दोबारा खोलने पर अधिक नुकसान की चेतावनी दी। किसानों की तादाद 50 के करीब थी। घटना सोमवार सुबह 9:30 बजे की है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को मामले की शिकायत नहीं दी है।

loksabha election banner

पेट्रोल पंप के मैनेजर सोमपाल, सुपरवाइजर विक्रम और कपिल ने जागरण को बताया सुबह दिल्ली से पंजाब की ओर लौट रहे 45 से 50 किसान उनके पेट्रोल पंप पर आ गए। वे चार-पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली और कारों में थे। रिलायंस का पेट्रोप पंप देखते ही वे भड़क गए। उन्होंने पेट्रोल पंप बंद करने को कहा। कर्मचारी पंप बंद करने लगे। फिर भी वे पंप सहित आसपास में दीवार और खंभों पर लगे बैनर और होर्डिंग को फाड़ने लगे। कुछ ने पंप के कार्यालय में जाकर चेतावनी दी कि दोबारा खोलने पर अधिक नुकसान होगा। पुलिस को मामले की सूचना दी। एसएचओ सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। तब तक किसान वहां से चले गए थे। अब यहां सुरक्षा में सादी वर्दी में पुलिस की ड्यूटी लगी है। एसएचओ अंकित कुमार ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने सहित वारदात की पुष्टि की है। एक सप्ताह में तीसरी बार कराया बंद

कर्मचारियों के अनुसार गत 20 दिसंबर को कुछ आंदोलनकारियों ने पंप को बंद करवा दिया था।। फिर 27 दिसंबर की शाम चार बजे भी बंद करवाया। 28 दिसंबर की सुबह तो चेतावनी के साथ बैनर और होर्डिंग भी फाड़े। यह पेट्रोल पंप कांग्रेसी विधायक धर्म सिंह छौक्कर के स्वजन के नाम पर है, लेकिन विधायक के नाम से ही पंप की पहचान है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.