महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी अकेले सरकार की नहीं लोगों को खुद आगे आना होगा
डॉ. गुप्ता ने कहा कि आज महिला सुरक्षा देश ही नहीं पूरे विश्व के लिए चिता का विषय बना हुआ है। किसी भी घटना पर सरकार जिम्मेदार नहीं है। ऐसी घटनाओं में समाज और लोग खुद जिम्मेदार है।
जागरण संवाददाता, पानीपत : महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी अकेले सरकार की नहीं है। यह समाज की जिम्मेदारी है। यहीं नहीं व्यक्तिगत जिम्मेदारी भी बनती है। किसी भी घटना पर सरकार पर दोष धरना गलत है। ये बात शनिवार को आर्य पीजी कॉलेज में हिदी विभाग के महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है विषय पर कराई वाद-विवाद प्रतियोगिता में निकलकर सामने आया।
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने हिदी विभागाध्यक्ष प्रो. नीरज ठाकुर को प्रतियोगिता के सफल आयोजन का श्रेय दिया। डॉ. गुप्ता ने कहा कि आज महिला सुरक्षा देश ही नहीं पूरे विश्व के लिए चिता का विषय बना हुआ है। किसी भी घटना पर सरकार जिम्मेदार नहीं है। ऐसी घटनाओं में समाज और लोग खुद जिम्मेदार है। लोगों को अपना पहनावा और सोच दोनों बदलने होंगे। प्रो. नीरज ठाकुर ने कहा कि युवा पीढ़ी को जागरूक होकर आगे आना होगा। वे आत्मरक्षा के गुर सीखें।
ये रहा परिणाम
प्रतियोगिता में डॉ. कंचन प्रभाती व डॉ. शालिनी निर्णायक रही। जिसमें बीए प्रथम वर्ष की रिया शर्मा ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की जाह्नवी ने द्वितीय और बीए प्रथम वर्ष के हरनाम सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दूर्गा व हीना शर्मा को संयुक्त रूप से सांत्वान पुरस्कार मिला। इस अवसर पर प्रो. डॉ. विजय सिंह, प्राध्यापिका रीतू मौजूद रहे।
रिपोर्टिंग प्रतियोगिता में कपिल रहा अव्वल
कॉलेज के जनसंचार विभाग की संचार एसोसिएशन ने शनिवार को रिपोर्टिंग प्रतियोगिता कराई। बीएएमसी अंतिम वर्ष का कपिल देव प्रथम, बीएएमसी द्वितीय वर्ष का हिमांशु व अभिमन्यु संयुक्त रूप से द्वितीय और बीएएमसी प्रथम वर्ष का प्रिस जोशी तृतीय स्थान पर रहा। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रो. अंकुश दूहन, प्रो. संदीप, प्रध्यापिका रीतु मडाड, एकता नंदा व अंकित नांरग मौजूद रहे।