Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र में बढ़ रहे पराली जलाने के मामले, 144 के चालान काटे, 237 जगहों पर जलने की सूचना

कुरुक्षेत्र में पराली जलाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। 237 स्थानों पर अवशेषों में आग लगने की मिली सूचना। 177500 रुपये का जुर्माना लगाया। 07 केसों पर अभी चल रही है कार्रवाई। टीम लगातार नजर रखे है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 04:53 PM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 04:53 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में बढ़ रहे पराली जलाने के मामले, 144 के चालान काटे, 237 जगहों पर जलने की सूचना
कुरुक्षेत्र में पराली जलने के मामले बढ़ रहे।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। धान के सीजन में प्रशासन और अधिकारी पराली के अवशेषों पर आग लगाने वालों पर सख्त हो गया है। फ्लाइंग स्क्वायड और नोडल अधिकारी कार्रवाई के लिए मैदान में डटे हुए हैं। टीमों ने जिले में अब तक 144 लोगों के चालान किए है। इन लोगों पर 1.77 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूल किया है।

loksabha election banner

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि कृषि विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व और अन्य विभागों के अधिकारी टीम के रूप में लगातार फील्ड मेें निरीक्षण कर रहे हैैं। ये टीमें गांवों में नजर रखे हुए है। टीमों को हरसक से 205 व अन्य स्त्रोत से 32 सहित 237 स्थानों पर फसलों में आग लगाने की सूचना मिली थी। टीम ने इन स्थानों का निरीक्षण किया। इनमें से 144 जगहों पर फानों में आग लगाने के मामलों की पुष्टि की गई है। सात मामलों में कार्रवाई की जा रही है।

आग लगाने वालों पर होगी कार्रवाई

डीसी मुकुल कुामर ने बताया कि टीमें जिले में दिनरात एक कर फानों में आग लगाने वालों पर नजर रख रही हैं। सबके प्रयासों से आग लगाने के मामलों में कमी भी आई है। फसलल के अवशेषों में आग लगाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है। सभी टीम आगे भी एक्टिव रहेंगी और आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पर्यावरण को साफ बनाने के लिए फसल अवशेषों में आग लगाने की घटनाओं को रोकना हाेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को धान के अवशेषों में आग लगाने की बजाय इनको खाद के रूप में प्रयोग करना चाहिए। इससे फसल की पैदावार अच्छी होगी और पर्यावरण की साफ रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.