Move to Jagran APP

दीपावली के बाद मौसम का बदलेगा तेवर, विशेषज्ञों ने जताई बारिश की संभावना

दीपावली यानी 14 नवंबर के अगले ही दिन मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 15 को बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद 16 से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश होगी।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 07:01 AM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 07:01 AM (IST)
दीपावली के बाद मौसम का बदलेगा तेवर, विशेषज्ञों ने जताई बारिश की  संभावना
14 नवंबर के अगले ही दिन मौसम बदलने की संभावना है।

पानीपत, जेएनएन। मौसम की खबर से अपडेट हो जाइये। 14 नवंबर यानी दीवाली तक मौसम खुश्क रेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 15 नवंबर को बादल छाए रहेंगे। हवा के साथ गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या छिटपुट हल्की बारिश होने से संभावना है। 16 नवंबर से तापमान में हल्की गिरावट आएगी। मौसम में बदलाव को देखते हुए किसानों को मौसम विभाग ने खेत में नमी संचित करने व गेहूं की बिजाई अगले तीन चार दिन रोकने की सलाह दी है।

loksabha election banner

 

रात का तापमान 14 रहेगा 

वीरवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 72 घंटों में रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। इससे रात को सर्दी का असर कुछ कम होगा। दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

कंबल के दाम में आया उछाल

सर्दी के मौसम के आगाज के साथ ही कंबल की डिमांड में बढ़तोरी हुई है। 170 रुपये किलो बिकने वाला मिंक कंबल 210 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। पोलर कंबल के दाम भी 20 रुपये किलो तक बढ़ चुके हैं। अन्य प्रदेशों से कंबल की डिमांड निकली है। ट्रांसपोर्टर के गोदाम भी फुल हो चुके हैं।

धागे की कमी 

पानीपत में अधिक प्लांट कंबल के लगने के कारण पोलिस्‍टर धागे की कमी चल रही है। रिलायंस और बिलोसा में धागे का उत्पादन भी कम हो रहा है। व्यापारिक सूत्रों ने बताया कि मुंबई से अहमदाबाद तक बुलेट ट्रेन का काम चल रहा है, जिस कारण इन दोनों बड़े उत्पादन उद्योगों की बिजली आपूर्ति 30 प्रतिशत कम की गई है। इससे उत्पादन और अधिक कम हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.