Move to Jagran APP

सर्द होने लगी रातें, दिन में गर्मी बरकरार, अगले महीने दिखेगा बड़ा असर

मौसम में परिवर्तन दिखना शुरू हो गया है। दिन का तापमान भले ही ज्‍यादा हो लेकिन रात ठंडक का अहसास कराने लगी है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास है जबकि न्‍यूनतम तापमान 15 डिग्री तक है। जिस कारण अभी दिन के समय ठंड महसूस नहीं हो रही है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 03:36 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 03:36 PM (IST)
सर्द होने लगी रातें, दिन में गर्मी बरकरार, अगले महीने दिखेगा बड़ा असर
मौसम परिवर्तन का असर दिखने लगा है। रात के तापमान में गिरावट आ रही है।

पानीपत/करनाल, जेएनएन। अक्टूबर माह बीतने को है, लेकिन अभी तक दिन के समय सर्दी नहीं हुई है। ठंड केवल सुबह व रात के समय महसूस हो रही है। दिन का तापमान अधिक होने के कारण यह स्थिति बनी हुई है। यही कारण है कि अभी तक सर्दी का अहसास नहीं हो पा रहा है। दिन का तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। न्यूनतम तापमान भी 15.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौमस विभाग का अनुमान है कि 29 अक्टूबर के बाद से दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके बाद ठंड बढ़ना शुरू होगी। इसके साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी गिरेगा।

loksabha election banner

किसानों ने गेहूं बुआई शुरू की, जिले में 1.72 लाख हैक्टेयर में होगी

कृषि एवं कल्याण विभाग के उप कृषि निदेशक डा. आदित्य प्रताप डबास ने बताया कि किसानों ने गेहूं बुआई का काम शुरू कर दिया है। अगेती किस्मों की बुआई के लिए यह मुफीद समय है। 31 अक्टूबर तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। ऐसे में गेहूं बुआई के लिए यह ओर भी अच्छा समय होगा। इस साल जिले में 1.72 लाख हैक्टेयर में गेहूं की बुआई की जाएगी।

आगामी सप्ताह में कैसे रह सकता है मौसम

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक अभी मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। नवंबर माह में ही दिन का तापमान नीचे जाने की संभावना बनी हुई है। 31 अक्टूबर तक दिन का तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। न्यूनतम तापमान में भी नवंबर में ही गिरावट संभव है। इसी माह सर्दी को लेकर कोई बड़ा परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। नमी की मात्रा में भी इजाफा अगले माह ही बड़े स्तर पर देखा जा सकेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.