Move to Jagran APP

Panipat ने शुरुआत से ही संजय को बनाया मजबूत योद्धा, इसलिए निकलते चले गए आगे

करनाल लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया को पानीपत से शुरुआत में मजबूत लीड मिलती गई। परिवहन मंत्री और ग्रामीण विधायक के क्षेत्र से उनकी लीड नहीं टूटी।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 01:28 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 07:54 PM (IST)
Panipat ने शुरुआत से ही संजय को बनाया मजबूत योद्धा, इसलिए निकलते चले गए आगे
Panipat ने शुरुआत से ही संजय को बनाया मजबूत योद्धा, इसलिए निकलते चले गए आगे

पानीपत, जेएनएन। करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया को पानीपत युद्ध भूमि के मतदाताओं ने सियासी योद्धा बनाकर खड़ा किया। पानीपत के चाहे विधानसभा क्षेत्र हो या हलके सभी जगह से भाजपा प्रत्याशी को शुरुआत से ही बड़ी लीड मिलती जा रही थी। यही वजह है कि वह सुबह से ही न सिर्फ अपनी जीत के प्रति आश्वस्त थे, बल्कि बड़ी जीत का दावा करते नजर आए। पढि़ए ये रिपोर्ट। 

loksabha election banner

परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार के हलके इसराना में 15 राउंड में लोकसभा चुनाव की मतगणना हुई। किसी भी राउंड में भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया की लीड नहीं टूट पाई। शुरू से अंत तक इसराना में भगवा लहराता रहा। संजय भाटिया को इसराना में 81122 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 29361 वोट। इस हलके में तीसरे नंबर पर रहे बसपा के प्रत्याशी पंकज को 7158 मत हासिल हुए। एक दशक पहले तक इनेलो का गढ़ माने जाने वाले इस हलके में इनेलो प्रत्याशी धर्मवीर पाढ़ा ने 1752 वोट हासिल किए। उनसे ज्यादा मत आप और जजपा के संयुक्त प्रत्याशी कृष्ण अग्रवाल ने 3263 वोट हासिल किए। 16 में से नौ प्रत्याशी तीन अंक में ही वोट हासिल कर पाए, जबकि तीन प्रत्याशी दो अंकों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। 

इस प्रकार रहे 15 राउंड

  • राउंड   संजय भाटिया   कुलदीप शर्मा 
  • 1.     6066         1470
  • 2.     6185         2096
  • 3.     5428         1109
  • 4.     6633         2693
  • 5.     5299         2209
  • 6.     6400         1188
  • 7.     4806         2249
  • 8.     6452         2460
  • 9.     5773         2051
  • 10.    5679         2786
  • 11.    5909         1612
  • 12.    5532         1860
  • 13.    5142         2439
  • 14.    4172         2449
  • 15.    1646          790
  •  कुल   81122         29361

पानीपत शहरी विधानसभा से 86375 वोट से आगे रहे भाटिया
भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया ने पानीपत शहरी विधानसभा से 86,375 मतों आगे रहे। यह शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी की तरफ से सीएम मनोहर लाल के समक्ष किए गए दावे से 11 हजार अधिक हैं। एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में मतगणना पूरी होने के बाद वीवीपैट से पर्ची का मिलान किया गया। संजय भाटिया से लेकर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता क-एक राउंड का परिणाम जानने के लिए उत्सुक रहे। 

  • राउंड    कुल वोट    कांग्रेस    भाजपा 
  • प्रथम    10416     1439     8631 
  • द्वितीय   9965      1711     7896
  • तृतीय    9406     1453     7588 
  • चौथा    9382     2019     6992 
  • पांचवां   10451    1529     8555 
  • छठा    10908    1502     8819 
  • सातवां    8950    1506     7024 
  • आठवां   10515    1481     8685 
  • नौवां     11326    2047    8826 
  • 10वां    10554    1935    8078 
  • 11वां   9931     1260    8247
  • 12वां   10396    2564    7412 
  • 13वां    10705    1679    8537 
  • 14वां   6943     1124    5334

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.