नौतपा का सातवां दिन, सूरज बरसा रहा आग, लू-गर्मी की चपेट में शहर
शुक्रवार को तेज धूप और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। गर्मी के कारण सड़कें दोपहर में सुनसान रहीं। बाजार और शॉपिग मॉल में भी अन्य दिनों की मुकाबले भीड़ बहुत कम रही।
जागरण संवाददाता, पानीपत : गर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। आने वाले दिनों में कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। शुक्रवार को तेज धूप और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। गर्मी के कारण सड़कें दोपहर में सुनसान रहीं। बाजार और शॉपिग मॉल में भी अन्य दिनों की मुकाबले भीड़ बहुत कम रही। गर्मी के चलते लोगों में जी मिचलाना व डायरिया की समस्या देखी जा रही है। शुक्रवार वार को नौतपा के सातवां दिन था। पारा 46 डिग्री पहुंच गया।
अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोपहर दो बजे तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया था। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार जून के पहले सप्ताह में गर्मी और सताएगी। जून के पहले सप्ताह में तापमान 47 पार जा सकता है। डायरिया उल्टी दस्त की समस्या
चिकित्सकों का कहना है कि अधिक गर्मी के मौसम में जी मिचलाना, उल्टी और मांसपेशियों में ऐंठन जैसे समस्या हो सकती है। धूप में निकलते समय थोड़ी सी लापरवाही डायरिया, लू, बुखार आदि का शिकार बना सकती है। ये रह सकता है तापमान
एक जून को तापमान अधिकतम 47 व न्यूनतम 29 रहने की उम्मीद है।
02 जून को तापमान 47-29
03 जून को तापमान 46-29
04 जून को तापमान 46-28
05 जून को तापमान 46-28 रहने का अनुमान है।