Move to Jagran APP

छह महीने पहले सबसे फिसड्डी था पानीपत नगर निगम, अब टैक्स रिकवरी में हरियाणा में नंबर वन

वित्तीय वर्ष 020-21 में नगर निगम ने 22 करोड़ 40 लाख रुपये की डिमांड लोगों की तरफ निकाली थी। नगर निगम अब तक 23 करोड़ 71 लाख रुपये की रिकवरी कर चुका है। जिनके बिल गलत आए हैं। आईडी गलत बनी है पांच अप्रैल तक आनलाइन आपत्ति दर्ज करवाएं।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Tue, 30 Mar 2021 09:35 AM (IST)Updated: Tue, 30 Mar 2021 09:35 AM (IST)
छह महीने पहले सबसे फिसड्डी था पानीपत नगर निगम, अब टैक्स रिकवरी में हरियाणा में नंबर वन
पानीपत में शुक्रवार और शनिवार, दो दिनों में 60 लाख का प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ है।

पानीपत, जेएनएन। छह माह पहले प्रापर्टी टैक्स रिकवरी में फिसड्डी रहा पानीपत नगर निगम अब पूरे प्रदेश में नंबर वन पर आ गया है। वर्ष 2020-21 में नगर निगम ने 22 करोड़ 40 लाख रुपये की डिमांड लोगों की तरफ निकाली थी। अब तक 23 करोड़ 71 लाख रुपये की रिकवरी नगर निगम कर चुका है।

loksabha election banner

शनिवार रविवार को अवकाश होने के बावजूद भी नगर निगम ने कैश काउंटर खोले रखे। दो दिनों में 60 लाख का टैक्स जमा हुआ है। अकेले शनिवार को नगर निगम को 40 लाख 25 हजार 509 रुपये की टैक्स मिला। टैक्स सुपरिंटेंडेंट चंचल भान ने बताया कि दोनों दिन 11 से चार बजे तक काउंटर खोले गए। होली पर सोमवार को अवकाश रहेगा।

कम रिकवरी पर सस्पेंड, अधिक पर ट्रांसफर

नगर निगम के अधिकारियों को इस बात का मलाल है कि कम रिकवरी होने पर आयुक्त सुशील कुमार सस्पेंड कर दिया गया। अधिक रिकवरी करने पर आयुक्त डा. मनोज कुमार का तबादला कर दिया गया। मनोज कुमार आयुक्त रहते तो मार्च में माह में 10 करोड़ की रिकवरी होती जो अब तक मार्च में 3 करोड़ 20 लाख हुई है। आयुक्त सुशील कुमार को दो माह ही हुए थे। उन्हें कम टैक्स रिकवरी के नाम पर निकाय मंत्री सस्पेंड कर दिया था। उनके स्थान पर आए आयुक्त डा. मनोज यादव ने मांग से अधिक प्रापर्टी टैक्स की रिकवरी करवाकर प्रदेश में पानीपत निगम के प्रथम स्थान दिला दिया, लेकिन उनका तबादला कर दिया गया।

600 लोगों ने लिया टोकन

प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए टोकन सिस्टम लागू हो चुका है। चार काउंटरों पर यह सिस्टम लागू किया गया है। शनिवार रविवार को 600 से अधिक लोगों ने टोकन लिया। 60 लाख रुपये टैक्स भरा गया।

पांच अप्रैल तक आनलाइन आपत्ति करवाएं दर्ज

जिन लोगों के बिल गलत आए हैं। आईडी गलत बनी है वे पांच अप्रैल तक आनलाइन आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। बिना किसी चार्ज के उनकी आइडी ठीक कर दी जाएगी।

30 मार्च को हाउस की बैठक बजट रखा जाएग।

वित्त वर्ष 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। नगर निगम के बजट प्रस्ताव अभी हाउस में नही रखे जा सके। बजट प्रस्ताव नगर निगम तैयार कर चुका है। पिछली बैठक में बजट प्रस्ताव रखे जाने थे, लेकिन नगर निगम आयुक्त के बैठक छोड़ कर चले जाने के कारण मीटिंग कम चल पाई। अब बजट प्रस्ताव के लिए 30 मार्च को बैठक होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.