Pulwama terror attack: शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, चेहरों पर गम और गुस्सा, देखिए तस्वीरें
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद लोगों में गम और गुस्सा है। आतंकियों की इस कायराना हमले की कड़ी निंदा की और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पानीपत, जेएनएन। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में जवानों की शहादत से देश में गुस्से की लहर है। सोशल मीडिया से लेकर चौक चौराहों पर लोग जवानों की शहादत का बदला लेने की मांग कर रहे हैं। पाकिस्तान के झंडे जगह-जगह आग के हवाले किए जा रहे हैं। जवानों की शहादत की खबर से लोगों की आंखें भर आईं। वहीं, दैनिक जागरण परिवार, सामाजिक संस्थाओं और स्कूल-कॉलेजों की ओर से भी शहीदों को सच्ची सलामी दी गई।
स्काईलार्क में लोगों ने शहीदों को किया नमन।
परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे भगवान
स्काईलार्क के सामने दैनिक जागरण परिवार की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने कहा कि अब आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है। शहीदों के परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
आर्य गल्र्स पब्लिक स्कूल, विक्टर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ आए। सभी ने पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा जाहिर की।
पुलवामा में धोखे से हमला किया गया है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। केंद्र की भाजपा सरकार पाकिस्तान की इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब देगी।
प्रमोद विज, जिलाध्यक्ष भाजपा।
देश के लिए यह दुखद क्षण है। सरकार को ठोस कदम उठाते हुए कार्रवाई करनी चाहिए। शहीद के प्रति सच्ची श्रद्घांजलि है।
अवनीत कौर, मेयर
आतंकियों ने हमारे जवानों पर धोखे से हमला किया है। ईश्वर शहीद जवानों के परिजनों को धैर्यधारण करने की शक्ति प्रदान करे।
अर्चना गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा, जिला अध्यक्ष
आतंकियों में हमारे जवानों से सीधे टक्कर लेने की क्षमता नहीं है। इसीलिए जवानों परे धोखे से हमला किया गया है।
कल्पना गोयल, कांग्रेस जिला, महिला अध्यक्ष
जवान का शहीद होना किसी एक व्यक्ति की मौत नहीं, बल्कि पूरे परिवार की मौत होती है। सरकार को आतंकवाद से सख्ती से निपटना होगा।
-राजीव रंजन
लघु सचिवालय में गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का झंडा फूंकते हुए आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया।
कुरुक्षेत्र में भी दैनिक जागरण ने शहर के लोगों को साथ लेकर शहीद स्मारक पर पुलवामा के शहीद जवानों को नमन किया। इस दौरान पूर्व सैनिक संगठन और विभिन्न संस्थाओं के सदस्य मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के एनआइटी में भी फैकल्टी और कर्मचारियों ने कैंडल जलाकर शहीदों को नमन किया।
कुरुक्षेत्र में लेफ्टिनेंट कर्नल राजकुमार, सूबेदार रविंद्र कौशिक और ब्राह्मण समाज के नेता पवन शर्मा पहलवान ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कैथल में भी युवाओं ने पाकिस्तान का झंडा जलाकर आक्रोश जाहिर किया।