Move to Jagran APP

Panipat Nagar Nigam: पानी निकासी की समस्या से मिलेगी निजात, करीब 50 लाख से बनेगी गलियां

पानीपत में गलियों के निर्माण के दौरान पानी निकासी के लिए चैंबर बनाए जाएंगे ताकि बारिश के दौरान गलियों में पानी जमा न हो सके। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रत्येक गली पर एक चैंबर बनाया जाएगा। इसके लिए सीवर के मेन हाल तक विशेष लेवल तय किया जाएगा।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Mon, 08 Nov 2021 10:47 AM (IST)Updated: Mon, 08 Nov 2021 10:47 AM (IST)
Panipat Nagar Nigam: पानी निकासी की समस्या से मिलेगी निजात, करीब 50 लाख से बनेगी गलियां
पानीपत के वार्ड 2 में 49.94 लाख रुपये से पांच गलिया बनाई जाएगी।

पानीपत, जागरण संवाददाता। वार्ड 2 में 49.94 लाख रुपये से पांच गलिया बनाई जाएगी। जिसमें सट्टा वाल्मीकि से राजेश वाल्मीकि के घर तक गली से होते हुए मोतीराम कालोनी तक की पांच गलियां बनाई जाएगी। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर लगा दिया है। साथ ही पानी निकासी के लिए चैंबर भी बनाए जाएगी। ताकि बारिश के समय पानी गलियों में जमा न हो सके। इससे लोगों की काफी पुरानी मांग भी पूरी होने जा रही है। बता दें कि पिछले एक साल साल से पानी निकासी की समस्या से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब यह समस्या जल्द दूर होगी।

loksabha election banner

ग्रामीण क्षेत्र के एरिया होंगे कवर

नगर निगम द्वारा लगाए गए टेंडर से आसपास की कालोनियों को भी फायदा होगा। इसमें ज्यादात्तर ग्रामीण क्षेत्र के एरिया कवर होंगे। इस तरह इसी एरिया के चारों तरफ की गलियां ब्लाक की ईंटें बिछाकर पक्की जाएगी। नगर निगम द्वारा वर्कआर्डर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही वर्कआर्डर जारी करवाकर काम शुरू किया जाएगा। इससे लोगों ने राहत की सास ली। पहले भी कई बार लोग गलियों को पक्का करवाने के लिए मांग कर चुके हैं।

पानी निकासी के लिए बनाए जाएंगे चैंबर

गलियों के निर्माण के दौरान पानी निकासी के लिए चैंबर बनाए जाएंगे, ताकि बारिश के दौरान गलियों में पानी जमा न हो सके। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रत्येक गली पर एक चैंबर बनाया जाएगा। इसके लिए सीवर के मेन हाल तक विशेष लेवल तय किया जाएगा।

गलियों को करवाया जाएगा पक्का

वार्ड 2 के पार्षद पवन कुमार ने जागरण से बातचीत में बताया कि लोगों की काफी पुरानी मांगे थी। जो अब पूरी होंगी। वार्ड में किसी भी गली को कच्चा नहीं रहने दिया जाएगा। सट्टा वाल्मीकि से राजेश वाल्मीकि के घर तक गली से होते हुए मोतीराम कालोनी तक की पांच गलियां बनाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.