लड़कों में सोनीपत और लड़कियों में रोहतक ओवरऑल चैंपियन
जागरण संवाददाता, पानीपत : जिला कुश्ती संघ की ओर से आर्य कॉलेज के इंडोर हाल में चल रही राज्य स्तरीय ज
जागरण संवाददाता, पानीपत : जिला कुश्ती संघ की ओर से आर्य कॉलेज के इंडोर हाल में चल रही राज्य स्तरीय जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में सोमवार को लड़के व लड़कियों के फाइनल मुकाबले हुए। लड़कों में सोनीपत और लड़कियों में रोहतक ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती।
ये रहे परिणाम
लड़कों के 52 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में हिसार के अनिल, सोनीपत के रोहित, सोनू व राहुल, 61 किग्रा में झज्जर के रविंद्र, सोनीपत के पवन, झज्जर के पंकज, करनाल के नवजोत, 65 किग्रा में सोनीपत के सुशील, भिवानी के अमित, झज्जर के राहुल, पानीपत के राहुल, 70 किग्रा में हिसार के जसबीर, हिसार के विशाल कालीरमण, सोनीपत के संजीत और झज्जर के विकास ने क्रमश: पहला, दूसरा और संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
74 किलोग्राम भार वर्ग में सोनीपत के प्रवीण कुमार, झज्जर के अशोक, भिवानी के संदीप, 79 किग्रा में सोनीपत के नवीन, रोहतक के नीरज, जींद के रोबिन, हिसार के नरेश, 92 किग्रा में रोहतक के सोमवीर, झज्जर के रविंद्र, रोहतक के नवदीप मलिक, भिवानी के रवि, 97 किग्रा में झज्जर के सुमित गुलिया, दादरी को रोहित, जींद के अमित मलिक, सोनीपत के विशाल, 125 किग्रा में भिवानी के मोहित, झज्जर के विशाल, सोनीपत के रोहित और रोहतक के रोहित पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
आज होंगे ग्रीको रोमन के मुकाबले
जिला कुश्ती संघ के प्रधान कर्ण सिंह पूनिया व सचिव दिलबाग सिंह खर्ब ने बताया कि मंगलवार को ग्रीको रोमन कुश्ती के फाइनल मुकाबले होंगे। मैच की रेफरशिप वीरेंद्र मलिक, कुश्ती कोच राज सिंह छिक्कारा, डॉ. संजीत मलिक और अनुज जागलान ने की।
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी राजेंद्र पाल सिंह, पूर्व अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच प्रेम सिंह आंतिल, राजकुमार हुड्डा, दिलबाग सिंह खर्ब, धर्मबीर पहलवान, शशि पहलवान, महेश पहलवान, पवन नांदल, हरपाल मलिक, रविंद्र आंतिल, हरपाल मलिक, जसबीर मलिक, दीपक खटकड़, संदीप डीपीई और तिलक कोच मौजूद रहे।
पानीपत की राधिका रही अव्वल
62 किलोग्राम भार वर्ग में पानीपत की राधिका अव्वल रही। इसी वर्ग में सोनीपत की अंजलि, भिवानी की भतेरी और हिसार की रितू ने दूसरा व संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 50 किग्रा में कैथल की सोनिया, हिसार की ज्योति, करनाल की प्रियंका, पानीपत की मानषी, 53 किग्रा में सोनीपत की किरण, जींद की लक्ष्मी, रोहतक की प्रमिला, हिसार की अंजू, 55 किग्रा में रोहतक की रीना, भिवानी की मीनाक्षी, सोनीपत की संगीता, झज्जर की प्रीति, 57 किग्रा में रोहतक की मानषी, हिसार की मोनिका हुड्डा, जींद की मीनाक्षी, हिसार के अंजू, 59 किग्रा में जींद की अंशु, रोहतक की सैफाली, भिवानी की पुष्पा और हिसार की मनीषा ने क्रमश: पहला, दूसरा और संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं 65 किलोग्राम भार वर्ग में सोनीपत की टीना, हिसार की डिंपल, कंचन, दादरी की प्रियंका, 68 किलोग्राम में रोहतक की रिया चौधरी, भिवानी की निशा, दादरी की मोनिका, हिसार की संतोष, 72 किग्रा में रोहतक की करुणा, सोनीपत की तमन्ना, करनाल की राधा, फतेहाबाद की मनदीप कौर, 76 किग्रा में जींद की निशा, भिवानी की नूतन, रोहतक की नैंसी, हिसार की रवना गोदारा पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।