Move to Jagran APP

भाभी से देहव्यापार कराना चाहता था, नहीं मानी तो चाकू गोदकर मार डाला

जागरण संवाददाता पानीपत शहर के व्यस्त चौक में से एक फतेहपुरी चौक पर रात करीब नौ बजे

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 09:07 AM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 09:07 AM (IST)
भाभी से देहव्यापार कराना चाहता था, नहीं मानी तो चाकू गोदकर मार डाला
भाभी से देहव्यापार कराना चाहता था, नहीं मानी तो चाकू गोदकर मार डाला

जागरण संवाददाता, पानीपत : शहर के व्यस्त चौक में से एक फतेहपुरी चौक पर रात करीब नौ बजे सरेबाजार एक युवक ने अपनी भाभी की चाकू गोदकर हत्या कर दी। आरोपित को मौके पर ही लोगों ने पकड़ लिया। महिला को कुछ युवक अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। आरोपित की पत्नी ने ही आरोप लगाया कि उसका पति उसे और भाभी से देहव्यापार करना चाहता था। इसका विरोध किया तो हत्या कर दी। जब उसका पति उनका पीछा कर रहा था, तब उन्होंने पुलिस को फोन भी किया था। अगर तभी पुलिस पहुंच जाती तो भाभी की जान बच सकती थी। तहसील कैंप में भोला चौक के नजदीक ही प्रिया रहती है। यहीं पर डेढ़ महीने पहले उसकी भाभी कविता भी रहने लगी। दरअसल, दोनों के पति तहसील कैंप में काके की हट्टी के पास अलग रहते हैं। प्रिया ने बताया कि पति भरत उसे (प्रिया) और भाभी कविता से देह व्यापार करना चाहता था। इसी वजह से घर में झगड़ा होता था। तब दोनों देवरानी और जेठानी अलग रहने लगीं। शनिवार रात को दोनों एक्टिवा पर बाजार आई थीं। दोनों चाऊमीन खाकर निकली। कविता एक्टिवा चला रही थी। तभी प्रिया ने देखा कि भरत उनका पीछा कर रहा है। उसने सौ नंबर पर कॉल कर बताया कि उन्हें जान का खतरा है। करीब पंद्रह मिनट बाद ही भरत ने पीछे से कविता को धक्का देकर नीचे गिराया। उसकी छाती में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जब उसे लगा कि अब कविता नहीं बचेगी, वहां से भागने की कोशिश की। वहीं घर में छिपा भी। पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.